STORYMIRROR

Rashmi Mansinghani

Others

4  

Rashmi Mansinghani

Others

हमारी हिंदी

हमारी हिंदी

1 min
280

           

हिंदी सिर्फ विषय नहीं है,

भावों की अभिव्यक्ति है हिंदी।

हिंदी सिर्फ भाषा नहीं है,

हिंदुस्तान की पहचान है हिंदी।


नौ रस छंद अलंकार

व्याकरण का ज्ञान है हिंदी,

पुरखों की अद्भुत सौगात है हिंदी।

हम सबका अभिमान है हिंदी,

भारतवर्ष की शान है हिंदी।


मान सको तो मान लो यह,

राष्ट्र की रक्षक है हिंदी।

सब कुछ ज्ञान कराने वाली,

अपनी शिक्षक है हिंदी।

आधुनिक भारत की शक्ति है हिंदी,

हम सब के दिलों में रमती है हिंदी।


हिंदी का अस्तित्व बचाना,

यह कर्तव्य हमारा है।

आने वाली पीढ़ी को,

हिंदी का पाठ पढ़ाना है।

और इसके महत्व को,

जन-जन तक पहुंचाना है।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

More hindi poem from Rashmi Mansinghani