STORYMIRROR

Rekha Chaurasia

Others

4  

Rekha Chaurasia

Others

"हे ऋतुराज !आगमन तुम्हारा "

"हे ऋतुराज !आगमन तुम्हारा "

1 min
249

प्रकृति सुंदरी पुलकित होती,घड़ी मिलन की आई है, 

 हृदय प्रफुल्लित होता, बेसब्री ने आस जगाई है,

क्यों बसंत तुम शीघ्र न आये, मैं सोई अलसाई थी,

ना मैंने सिगार किया था,,न ही ज्योत जलाई थी,

मैं उदास सी शीत बड़ी थी,कलरव न हिय स्पंदन था,

मौन साधना,विरह वेदना ,शंकित मन में चिंतन था,

हे बसंत !आगमन सूचना जैसे मुझ तक आयी है,

पहनी है ,फूलों की चुनरी ,हरियाली रंग लाई है।

उदित सूर्य की चटक लालिमा, सिंदूरी मस्तक मेरा

बसंत तुम्हारे आगमन से पुलकित होता मन मेरा

शाखें मुदित हुई नव पल्लव हिलते, मुझे रिझाते हैं

वृक्षो पर स्वछंद घूमते पक्षी, कलरव मुझे सुनाते हैं।

सरसों के पीले खेतों ने वसन मेरा तैयार किया,

नई कंचुकी कोपल ने बीनी, ,स्निग्ध श्वेत सा हार दिया।

हे ऋतुराज ! तुम्हारे सिर पर जो शोभित ये सेहरा है,

चमक रहा है सूर्य ,ललाट पर ऐसा गर्वित चेहरा है।

नई ऊर्जा भरे श्वांस में ,मैं अपने पग धरती हूँ,

वंदन बसंत आगमन तुम्हारे ,चरण कमल को करती हूँ।

यौवन ,चितवन बलखाती, नदियाँ कल कल गाती है,

कोयल की मीठी तानों से मंगल गान सुनाती हैं।

 पुष्पलता ने आगमन तुम्हारे,वंदनवार सजाया है,

स्वागत में, ऋतुराज प्रकृति ने हृदय आज बिछाया है।

मुक्त कंठ से ,आहलादित हो ,प्रियवर चंदन करती हूँ,

आलिंगन है ,बसंत तुम्हारा,अभिनंदन वंदन करती हूँ



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन