STORYMIRROR

Neeshu Shukla

Others

3  

Neeshu Shukla

Others

गणेश वंदना

गणेश वंदना

1 min
169

हे एकाक्षर! हे एकदंत!

तुम गजानन, तुम गजवक्र।

हे गणाध्यक्ष! हे गणपति!

तुम प्रथमेश्वर, तुम गजवक्त्र:।।

 

रक्षा तुम करते ,विघ्नों को हरते,

शाश्वत आनंद तुम सदा हो देते।

हे सर्वसिद्धान्त! हे सर्वात्मन!

तुम ओमकार, तुम शशिवरणं।।


तुम प्रथम पूज्य, तुम धूम्रवर्ण,

हे गौरिसुत! हे लंबकर्ण !

तुम सिद्धिविनायक, सिद्धिदाता,

हे विश्वमुख! हे परमपिता।।


तुम पीताम्बर, तुम सर्वात्मन,

हे मूषक वाहन! हे लंबोदर!

धन और निधि को देने वाले,

तुम उमापुत्र ,तुम सुरेश्वरम।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

More hindi poem from Neeshu Shukla