"अटूट बंधन "
"अटूट बंधन "
भाई-बहन का प्रेम महज़ एक, फलसफा नहीं कहानी है...
इन दोनों का रिश्ता, एक दुजे से रूहानी है...
बिन कहे जो जान जाते है, हाल-ए-दिल एक दूजे का...
यह समर्पण मिथ्या नहीं, बल्कि शाश्वत सत्य बयानी है...
भाई-बहन का प्रेम महज़ एक फलसफा नहीं कहानी है...
बहन पर हो तकलीफो का साया, तो जो तड़प उठता है...
वो भाई ही है जो बहन की छोटी सी परेशानी में भी सहम उठता है...
अपनी बहन की खुशी में खुश तो, उसके ग़मो का भी जो सच्चा साथी है...
भाई-बहन का प्रेम महज़ एक फलसफा नहीं कहानी है...
अपने भाई से जो अपने, हर दर्द को छुपाती है...
कभी अबोध बच्ची तो कभी, माँ बन जाती है...
प्रेम और विश्वास निभाने में, जो सबसे आगे रहती है...
वो बहन ही है, जिसकी दुनियाँ अपने भाई में बसती है...
भाई के प्रेम में जो, दुनियाँ से बेगानी है...
भाई-बहन का प्रेम महज़ एक फलसफा नहीं कहानी है...
एक डाल के दो फूल मग़र, एक दूजे से जुदा रहते है...
जुदा रहकर भी, परस्पर समर्पित रहतें है...
इनका समर्पण एक शाश्वत सत्य प्रमाण है...
चरित्र दोनों के ऐसे, जैसे तीर-कमान है...
प्रेम, विश्वास और अनमोल रिश्तों की ये एक प्यार भरी निशानी है...
भाई-बहन का प्रेम महज़ एक फलसफा नहीं कहानी है...
