अच्छे न रहे
अच्छे न रहे
1 min
234
एक बात कहें
सुन लेना बस दिल से!
हम अब अच्छे ना रहे,
हां यही सारी बातें
जो तुम्हें बतानी है!
हम अब अच्छे ना रहे,
दोस्ती में भी अब पक्के न रहे,
नही होता औरों के तरह,
वो सारा दिखावा हमसे,
सच तो बस इतना है,
कि अब हम बच्चे न रहे!!
अब हम अच्छे न रहे,
इश्क़, मोहब्बत, और प्यार
कोई कानून नही पता हमें,
सच बतायें अगर
दिलबर का दिल तोड़ना नही आता हमें,
अब हम खुद को ही प्यार करते रहे,
आत्मसम्मान के लिए ही डटे रहे,
हां ये सारी बाते
हमारे हर जज्बात सही है,
कि अब हम अच्छे न रहे।
