Vibha Jha
Literary Lieutenant
11
Posts
6
Followers
2
Following

Teacher by passion, Masters degree in qualification, B.Ed. for teaching skills, Sanskrit knowledge for language specification, Hindi and English for communication, Traveling as hobby, Cooking I enjoy, Love for nature, Outgoing personality, Want to learn while I earn, Reading I like,... Read more

Share with friends
Earned badges
See all

जीवन एक एहसास है... अनभिज्ञ के ज्ञान का, असम्भव की सम्भावना का अनपेक्षित की अपेक्षा का, अचेतन की चेतना का अन्त के आरम्भ का, नीरस के आस्वाद का असंख्य की संख्या का, अमूर्त के आकार का निर्गुण के गुण का, निर्मम के मर्म का... यह प्रयास अनायास है। जीवन एक एहसास है।।

भावना में मत बहो... थोड़ा मनन चिंतन करो, विवेक को भी स्थान दो। सरल राह को मत चुनो, संयम पर भी तो ध्यान दो। मुश्किल है भाव को रोकना, स्वयं ही स्वयं को टोकना। आवेग है अगर प्रवाह में, आवेश भी होगा साथ में। परिणाम पर भी विचार हो, नई ऊर्जा का संचार हो। गहन एक श्वास तुम भरो, पश्चात् उचित निर्णय करो।

दिल से दुआ ज़रूरी है। दुआ में विश्वास ज़रूरी है विश्वास में आस ज़रूरी है आस में प्रयास ज़रूरी है प्रयास में प्यास ज़रूरी है प्यास में आभास ज़रूरी है आभास में अहसास भी ज़रूरी है। दिल से दुआ ज़रूरी है।।

हम न बदले,बस हमारे अंदाज़ बदल गए। देखा जो जीवन को करीब से,यूं ही हमारे मिजाज़ बदल गए। शहर बदला, लोग बदले,तो हमारे परिवेश भी बदल गए। मौसम बदला, रंग बदले,साथ ही जीने के ढंग बदल गए। बदलना प्रकृति का नियम है,तो हम क्यों अपवाद रहें? समय भी बदला, दुनिया भी बदली,संग संग मेरे विचार बदल गए। हम न बदले लेकिन हमारे अंदाज बदल गए।।

किसी को इंतजार है। सवाल के जवाब का, जवाबों के सवालों का चंद इत्मीनान से भरे लम्हों का,और थक के चूर हुए लिहाफों का हर पल के हिसाब का, हिसाब से खर्च किए पलों का खो गए जज़्बातों का, मुश्किल से पाई हुई परेशानियों का कुछ तो उस पर उधार है। कोई उस पार है। दूर कहीं.....किसी को इंतजार है।

खुशी दोगुनी हो जाती है... धरती आसमां से मिलती है, मरुस्थल में कोई कली खिलती है। जब बिन बादल बरसात होती है, अचानक उनसे मुलाकात होती है। पुराना कोई खत मिल जाता है, कोई प्यार से जख्म भर जाता है। कभी फूलों की बारिश होती है, नहीं कोई साजिश होती है।


Feed

Library

Write

Notification
Profile