STORYMIRROR

#मैं एक नारी हूँ।

SEE WINNERS

Share with friends

युवा रचनाकार टिंकू शर्मा 'मिथलेश' और स्टोरीमिरर द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित कहानी एवं कविता लेखन प्रतियोगिता।

"मैं एक नारी हूँ।"


6 सितंबर 2020 से 25 सितंबर 2020 तक


आज के समाज में स्त्री एवं नारी को शोषण, दोहन अत्याचार, धोखाधड़ी, धर्मान्तरण एवं बलात्कार से लेकर इंसानियत को शर्मशार करने वाली घटनाओं से गुजरना पड़ रहा है । वास्तविक रूप से भारतवर्ष में एक नारी का स्थान देवी के रूप में पूज्यनीय रहा है। युगों - युगों से लेकर आज तक नारी प्रेम, स्नेह, ममता, करुणा, त्याग, दया, एवं वात्सल्य का प्रतीक रही है।

इस प्रतियोगिता के माध्यम से हम समाज को वास्तविक प्रेम जैसे राधा - कृष्ण, मीरा बाई, पन्ना धाय, शबरी, माता सीता आदि के प्रेम, त्याग जैसी प्रेम आधारशिला पुनर्स्थापित करने के लिए प्रेरित करना चाहते हैं।

आप सभी रचनाकार एवं साहित्यकारों को, हम समाज में फैल रही विषमताओं को अपनी रचनाओं के द्वारा लोगों में वास्तविक प्रेम की परिभाषा को समझाने के लिए आमंत्रित करते हैं।


प्रतियोगिता हेतु नियम व शर्तें : -


●यह प्रतियोगिता हर आयु के रचनाकारों के लिये है। आयुसीमा कोई मायने नहीं रखती।

●आपअपनीरचना कविता व कहानी किसी भी विधा में लिख सकते हैं पर रचना मौलिक, अप्रकाशित व अप्रसारित हो |

●शब्द संख्या रचनाकार के ऊपर है। हमारी तरफ़ से कोई प्रतिबन्ध नहीं है।

●कोशिश करें की आपकी रचना पर ज्यादा से ज्यादा लाइक कमेन्ट आयें क्योंकि प्रतियोगिता का परिणाम निर्धारित करने में आपके लेखन शैली के साथ - साथ यह भी एक मापदंड रहेगा ●आपके द्वारा भेजी गयीं रचनाएँ मौलिक होनी चाहिए। किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में सारा दायित्व प्रतिभागी का स्वयं होगा।

●प्रतिभागी अपनी नवीनतम फ़ोटो के साथ अपना संक्षिप्त परिचय (व्यवसाय, पत्र व्यवहार का पता व दूरभाषक्रमांक सम्मिलित हो) अपने स्टोरीमिरर की प्रोफाइल में अवश्य अपडेट करें।

●यदि रचना किसी भी दूसरे लेखक की कॉपी की हुई पाई जाती है तो स्टोरीमिरर की वेबसाइट से उसे डीलिट कर दिया जाएगा।

●अपनी कहानी या कविता में वर्तनीवव्याकरण का विशेष ध्यान रखें।कहानी मौलिक होनी चाहिए, आप किसी अन्य की रचना की नकल नहीं कर सकते।

● 2 हीविधाओं में रचनाएं स्वीकार की जाएँगी। कविता या कहानी।

●एक रचनाकार कितनी भी रचनाएँ प्रेषित कर सकता है।



परिणाम और पुरस्कार

●परिणाम 20 अक्टूबर को स्टोरीमिरर वेबसाइट पर घोषित किया जाएगा।

●कविता और कहानी में 2 विशेषस्थानप्राप्तकरनेवालोंको "युवारचनाकारटिंकू शर्मा 'मिथलेश'" की तरफ़ से 501 + 501 रुपये नगद पुरस्कार दिया जायेगा।

●सभी प्रतिभागियों को स्टोरीमिरर की तरफ़से 100रूपए का शाप वाउचरऔर डिजिटल सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा।

नोट: रचना केवल प्रतियोगिता के लिंक पर ही जाकर प्रेषित की जानी चाहिए। प्रतियोगिता में भागीदारी पूर्णतः निशुल्क है।



डॉ. मीना कुमारी सोलंकी

हरयाणा की खुश्बू से लिप्त अपने समाज को महकाने बाली मीना जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन साहित्य एवं लेखन के लिए समर्पित किया है। मीना जी ने एम ए, एमफिल, जेबीटी, बीएड, टैट एवं हिंदी विषय मेपीएचडी किया है आपने विश्वरिकार्ड पुस्तक माँ तेरे आँचल की छाओं जैसी तमाम साझा संग्रह पुस्तकों का संपादन किया है आप राष्ट्रीय अग्रसर ई पत्रिका की संपादक है स्थानीय राष्ट्रीय एवं अंतर राष्ट्रीय स्तर पर अनेक पत्र पत्रिकाओं में रचनाओं का प्रकाशन तथा कवि सम्मेलन एवं सेमिनारों में सहभागिता व अनेक राष्ट्रीय अंतर राष्ट्रीय संस्थाओं द्वारा सम्मानित है आप wwc (world's women for change) की अध्यक्ष भी है



डॉक्टर उषा अरोड़ा

हिन्दी में “नई कविता में बिम्ब प्रधान” पर फादर कामिलबुल्के के निर्देशन में रांची विश्वविद्यालय से शोध कार्य किया है। पर्यटन, प्रकृति, पहाड़, सूर्योदय की लालिमा, सरसराते पत्तों की आवाज, कलकल झरनों की गति, लहलहाते खेत आपकी रचनाओं मे आकर्षण का केंद्र रहे हैं। ज्वलंत सामाजिक समस्याएँ, बेटी-नारी दहेज, किशोर वर्ग, बच्चों की उलझनें आदि पर अपने विचारों को मौलिक रूप से व्यक्त किया है।

     लघु कहानी, सामाजिक समस्याओं पर लेख पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित । “चार धाम” एक छोटी पुस्तक प्रौढ़ शिक्षा विभाग से प्रकाशित हुई। जयपुर के रत्न उद्योग और प्राकृतिक चिकित्सालय पर वीडियो कैसेट का लेखन कार्य किया है। पर्यटन विभाग ने , हिन्दी पर्यटन लेखों के लिए “एवार्ड फॉर एक्सीलेंस” भारत के उपराष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया गया। आप अलीगढ़ की स्वच्छ भारत अभियान की ब्रांड एम्बेस्डरभी हैं।



डॉ. नमिता सिंह

पूर्व प्रवक्ता,साहित्यकार/लेखक नमिता सिंह ने लेखन की प्रेरणा अपने पितामह महाकवि सुमित्रा नंदन पन्त से ग्रहण की। आपने लखनऊ विश्वविद्यालय से बी.एस.सी (प्रथम स्थान),एम.एस.सी(रसायन विज्ञान),अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से सॉइलकेमिस्ट्री में पी.एच.डी, की उपाधि प्राप्त की है।आपटीकराम कन्या महाविद्यालय अलीगढ में प्राचार्या के पद पर भी अपनी सेवा और मार्गदर्शन दे चुकी हैं ।

नमिता सिंह के सात कहानी संग्रह , दो उपन्यास तथा दो संपादित पुस्तकें हैं। आपने 'वर्तमान साहित्य ' हिंदी मासिक पत्रिका का संपादन,प्रकाशन किया ।रचनात्मक लेखन में नमिता सिंह ने मुख्य रूप से सामाजिक,राजनीतिक विसंगतियों के बीच आम आदमी के सरोकारों को अपना विषय बनाया है।स्त्री विमर्श के मुद्दे भी उनके लेखन का मुख्य विषय है।



डॉ.नीरू निगम

आप एक कम्प्यूटर टीचर हैं, आप बिट्टो' नामक काव्य संग्रह की लेखिका भी हैं। आप ना सिर्फ लेखिका हैं, वरन आप एक रेकी हीलर भी हैं। आपने अपने इस ज्ञान से अनेक लोगों की तकलीफ दूर की हैं। आप हमेशा ही बहुत सकरात्मक सोच रखती हैं, इसका जीवन्त उदाहरण है आपका काव्य संग्रह, जिसे आपने लौकडाउन के समय का सदुपयोग करके दिया, एक ऐसा समय जब हर जगह निराशा छाई थी, ऐसे समय में भी आपने अपनी सकरात्मक सोच की रोशनी बरकरार रखी, शायद यही वजह है कि आपके छात्र, दोस्त आपसे कैसी भी समस्या हो, बता लेते हैं, और वह यह भी जानते हैं कि आप कोई ना कोई हल भी अवश्य निकाल लेंगी। आपके जीवन का एक ही मक़सद है - दूसरो के चेहरे पर मुस्कान बिखेरना।

आपका काव्य संग्रह हाल ही में प्रकाशित हुआ है, यह काव्य संग्रह आपने अपने स्वर्गीय पिता जी को समर्पित किया है। आप अपने दूसरे काव्य संग्रह पर भी पूरे जोश से लगी हुई हैं।



टिंकू शर्मा "मिथलेश"

आप उत्तर प्रदेश के अलीगढ जिला के कस्बा छर्रा के निवासी हैं। आप पिछले 8 साल से प्रधानाचार्य के रूप में शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत हैं। आप एक मोटिवेशनल स्पीकर एवमट्रेनर भी हैं। आप बहुत से इंटर कॉलेजएवम डिग्री कॉलेज में छात्रों को उनके लक्ष्य को पाने के लिये प्रेरित किया है। आप एक युवा रचनाकार भी हैं, आप समाज की हर समस्या से लेकर इंसानी रिश्तों को अपनी भावपूर्ण अभिव्यक्ति से अपनी रचनाओं में एक आवाज डाल देते हैं,आपकी रचनाओं को पढकर लगता है कि वह पढने वाले से बात कर रही हों। आपके अब तक 12 साझा संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। ऑनलाइन आपकी रचनायें विभिन्न पोर्टल, समाचार पत्रों, पत्रिकाओं में प्रकाशित होती रहती हैं। आप अन्तर्राष्ट्रीयपोर्टल स्टोरी मिरर पर एक बार ऑथरऑफ़ द वीक ( द्वितीय स्थान) और एक बार ऑथरऑफ़ द ईयर के लिये नामित हो चुके हैं। आपका व्यक्तिगत गज़ल संग्रह प्रकाशन हेतु प्रेस में है।


Trending content