STORYMIRROR

#Celebrate Holi with Words

विजेता देखें

दोस्तों से साझा करें

होली गिले-शिकवे दूर करने, क्षमा करने, प्यार से गले लगाने,सूखे रंगों और पानी के ज़रिये खुशी फैलाने का त्यौहार है। यह वसंत के आगमन का जश्न मनाने और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।


"शब्दों के साथ होली मनाएं" प्रतियोगिता के माध्यम से होली के जीवंत और रंगीन त्योहार को शब्दों के साथ मनाने के लिए स्टोरी मिरर से जुड़ें। इस लेखन प्रतियोगिता में शब्दों के माध्यम से होली के सार और सुंदरता को व्यक्त करने की कोशिश करें। हम आपकी प्रविष्टियों को पढ़ने और होली की भावना को एक साथ मनाने के इंतज़ार में हैं।


यहाँ कुछ सुझाए गए विषय हैं जिन पर आप होली लेखन प्रतियोगिता के लिए कहानी या कविता लिख सकते हैं:


होली के रंग: सूखे रंग और पानी की सुंदरता और महत्व की व्याख्या करें जो त्योहार के मुख्य करक हैं।


प्रेम और क्षमा: क्षमा के ज़रिये बिगड़ते रिश्तों को ठीक करने और रिश्तों को बदलने के लिए प्रेम की शक्ति पर चिंतन करें।


पौराणिक कथाएं और इतिहास: होली से जुड़ी कहानियों/कविताओं को साझा करें, या त्योहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर विचार लिखें ।


व्यक्तिगत विचार: होली के अपने अनुभवों और यादों को साझा करें, या इस पर विचार लिखें कि त्योहार आपके और आपके समुदाय के लिए क्या मायने रखता है।

नियम:

आपको होली थीम पर लिखना है।


प्रतिभागियों को अपनी मूल सामग्री प्रस्तुत करनी चाहिए। सबमिट की जाने वाली सामग्री की संख्या की कोई सीमा नहीं है।


कोई शब्द सीमा नहीं है।

कोई भागीदारी शुल्क नहीं है।


श्रेणियाँ: कहानी | कविता


भाषाएँ:


सामग्री इनमें से किसी एक या अधिक भाषाओं में प्रस्तुत की जा सकती है - अंग्रेजी, हिंदी, गुजराती, मराठी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, उड़िया और बांग्ला


पुरस्कार:

टॉप 10 रचनाओं को 149 रुपये का स्टोरीमिरर डिस्काउंट वाउचर और विजेता प्रमाण पत्र दिया जायेगा

सभी प्रतिभागियों को भागीदारी प्रमाण पत्र प्राप्त होगा।


जमा करने की तिथि - 07 मार्च, 2023 से 05 अप्रैल, 2023 तक


परिणाम की घोषणा: 05 मई, 20223