अविरल साहित्य व स्टोरीमिरर द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित ' अविरल साहित्य लेखन प्रतियोगिता ' हेतु नियम व शर्तें
● यह प्रतियोगिता हर आयु के नवोदित रचनाकारों के लिये है। आयुसीमा कोई मायने नहीं रखती।
● प्रविष्टि भेजने की समय सीमा दिनाँक 10 मई 2020 से 20 मई 2020 तक है। निश्चित अवधि के उपरान्त भेजी गयी प्रविष्टियों को प्रतियोगिता में समिल्लित नहीं किया जायेगा।
● आपके द्वारा भेजी गयीं रचनाएँ मौलिक होनी चाहिए व उनमें किसी भी धर्म, जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, लिंग इत्यादि के प्रति घृणास्पद अथवा आहत करने वाले कथ्य का समावेश नहीं होना चाहिए। किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में सारा दायित्व प्रतिभागी का स्वयं होगा।
● प्रतिभागी के द्वारा कितनी भी रचनाएँ प्रेषित की जा सकती है।
● विषय का कोई प्रतिबंध नहीं है। रचनाकार स्वेच्छा से विषय का चयन करने के लिये स्वतंत्र हैं।
● प्रतिभागी अपनी नवीनतम फ़ोटो के साथ अपना संक्षिप्त परिचय (व्यवसाय, पत्र व्यवहार का पता व दूरभाष क्रमांक सम्मिलित हो) अपने स्टोरीमिरर की प्रोफाइल में अवश्य अपडेट करें।
● निर्णायक मण्डल का निर्णय अंतिम व सर्वमान्य होगा।
परिणाम और पुरस्कार :
● परिणाम 30 जून 2020 को स्टोरीमिरर की वेबसाईट पर घोषित किया जाएगा।
● प्रथम तीन स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को अविरल साहित्य की ओर से विशेष पुरस्कार।
● दस उल्लेखनीय स्थान प्राप्त करने वाली रचनाओं को स्टोरीमिरर का 250 रुपये का शॉप वॉउचर व डिजिटल प्रमाणपत्र दिया जाएगा।
● सभी प्रतिभागियों को डिजिटल प्रशस्ति - पत्र दिया जाएगा।
नोट-: रचना केवल प्रतियोगिता के लिंक पर ही जाकर प्रेषित की जानी चाहिए। प्रतियोगिता में भागीदारी पूर्णतः निशुल्क है।