STORYMIRROR

#Winter Writing Contest

विजेता देखें

दोस्तों से साझा करें

स्टोरीमिरर की विंटर लेखन प्रतियोगिता में आपका स्वागत है! हम आपकी रचनात्मकता से काफी उत्साहित हैं। सर्दियाँ जादू से भरी होती हैं, और हम चाहते हैं कि आपकी कहानियाँ इस विशेष मौसम के विभिन्न पहलुओं छुए।


 विषय

 सर्दियों की फुसफुसाहट: हमें सर्दियों के शांत लम्हों के बारे में बताएं जो ठंडी रात की शांति में बर्फ गिरने की आवाज भी हो सकती है। हमें सर्दियों वाले शांत इलाकों की सुंदरता दिखाएँ।

फ्रॉस्टी फैंटासिया: एक ऐसी दुनिया की कल्पना करें जहां सर्दी मनमोहक और आश्चर्य से भरी हो।किसी जादुई एहसास के साथ एक कहानी लिखें, जैसे बातें करने वाला बर्फ का टुकड़ा , जादू की शक्ति सेभरा बर्फ। हमें एक काल्पनिक शीतकालीन देश की यात्रा पर ले चलें!

फायरसाइड क्रॉनिकल्स: जलती हुई अलाव के आसपास घटी हृदयस्पर्शी कहानियों को साझा करें। यह पारिवारिक समारोह, दोस्तो से मुलाकात या चिमनी की गर्माहट हो सकती है। आपकी कहानियाँ ऐसी हों जो हमारे चेहरे पर मुस्कान ले आएं।

शीतकालीन घुमक्कड़ी: सर्दियों में सर्द जगहों पर भ्रमण का उल्लेख करें। बर्फीले पहाड़ों का रोमांच या जमी हुई झीलों की सुंदरता का वर्णन करें। हमें एक ऐसी यात्रा पर ले चलें जहां सर्दियों का परिदृश्य कहानी का हिस्सा बन जाए।

चिंतन का मौसम: हमें सर्दी का विचारशील पक्ष दिखाएं। आपकी कहानी इस सीज़न के दौरान जीवन, प्रेम या अपने बारे में सोचने वाले किसी व्यक्ति के बारे में हो सकती है। सर्दियों में आने वाले चिंतनशील क्षणों को कैद करें।


 आप बेझिझक एक ऐसा विषय चुनें जो आपके विचार दर्शाता हो , या अपनी कहानी को विशेष बनाने के लिए विभिन्न विषयों के विचारों से मिलाएं। अपनी कल्पना को उड़ान दें और अपना शीतकालीन वन्डर्लैन्ड बनाएं । 


नियम:

आपको दी गई थीम पर लिखना होगा

प्रतिभागियों को अपनी मूल रचना ही प्रस्तुत करनी होगी। प्रस्तुत की जाने वाली सामग्री की संख्या की कोई सीमा नहीं है।

कोई शब्द सीमा नहीं है.

कोई भागीदारी शुल्क नहीं है.

प्रतिभागियों का मूल्यांकन रचना की गुणवत्ता के आधार पर किया जाएगा।


श्रेणियाँ: कहानी ,कविता

भाषाएँ:

सामग्री इनमें से किसी एक या अधिक भाषाओं में प्रस्तुत की जा सकती है - अंग्रेजी, हिंदी, मराठी, गुजराती, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, उड़िया और बांग्ला।


पुरस्कार:

  • प्रत्येक भाषा और श्रेणी में शीर्ष 10 कहानी और कविता को 149 रुपये का स्टोरीमिरर डिस्काउंट वाउचर और डिजिटल प्रशंसा प्रमाणपत्र मिलेगा। जीत के लिए जिन मापदंडों पर विचार किया जाता है वे हमारी संपादकीय टीम द्वारा संपादकीय स्कोर होते हैं।
  • शीर्ष 4 कहानियां और कविता हमारे सोशल मीडिया पर अपलोड की जाएंगी
  • सभी प्रतिभागियों को भागीदारी प्रमाणपत्र प्राप्त होगा।

सबमिशन चरण - 08 जनवरी, 2024 से 31 जनवरी, 2024 तक

परिणाम की घोषणा: 28 फरवरी, 2024

संपर्क करें :

ईमेल: neha@storymirror.com

फ़ोन नंबर: +91 9372458287