STORYMIRROR

दिनेश कुमार कीर

Children Stories Inspirational

2  

दिनेश कुमार कीर

Children Stories Inspirational

खानवा का युद्ध

खानवा का युद्ध

1 min
13

राणा सांगा पेनोरमा खानवा, भरतपुर

धौलपुर रोड पर रूपवास के पास खानवा में ये वही पहाड़ी है जिस पर खड़े होकर राणा सांगा ने बाबर के खिलाफ युद्ध में अपना सेना को नेतृत्व दिया था। यह युद्ध स्थली खानवा इसलिए भी ऐतिहासिक है क्योंकि इतिहासकारों के मुताबिक युद्ध में पहली बार तोप का इस्तेमाल यहीं हुआ था। आज भी खानवा की पहाडिय़ों पर तोप के गोलों के निशान देखे जा सकते हैं। आगरा जिले के ऐतिहासिक स्थल फतेहपुर सीकरी के निकट होने के कारण यह स्थल पर्यटकों को काफी लुभाता है। इसीलिए वर्ष 2008 में राजस्थान धरोहर संरक्षण प्रोन्नति प्राधिकरण ने यहां पेनोरमा तैयार कराया था। राणा सांगा की वीरता का गुणगान करते कई शिलालेख और मूर्तियां उपलब्ध हैं।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन