STORYMIRROR

संजय गुप्त Sanjay Gupta

Children Stories

4  

संजय गुप्त Sanjay Gupta

Children Stories

पानी ने दिया नवजीवन

पानी ने दिया नवजीवन

3 mins
344

गुनगुन रोज की तरह आज फिर घर की चौखट पर खड़ी काकी का इंतज़ार कर रही थी। पता नहीं क्यूँ गुनगुन काकी में अपनी माँ को देखती है, जो उसे तीन साल पहले छोड़ कर चली गई थी। अकेली रह गई थी वह घर में, बापू तो सुबह ही खेत पर चले जाते। वह घर की साफ सफाई करती पानी भरती और नहा धोकर काकी की राह देखती। 

काकी के पाजेब की आवाज सुनते ही वह दौड़ती हुई आई और "काकी आ गई... काकी आ गई..." कहती हुई घर के सामने लगे चुंगी के नल पर पहुंच गई और लिपट गई अपनी काकी से।

चुंगी का नल सुबह 10 बजे एक घण्टे के लिए आता है। गांव के 8 घरों के लोग पहले भर ले हैं, पर काकी सबसे बाद में आती है। कभी कभी तो नल चले जाते हैं और वह खाली गगरी लेकर वापस चली जाती है।

ना जाने आज सुबह से ही गुनगुन को अपनी माँ याद आ रही थी, कितनी ही बार उसने अपने आंसुओ को पीया.. लेकिन काकी के आते ही उसे तसल्ली मिल गई। हर रोज की तरह वह नल पर आ गई और काकी की गगरी भरते देखती और बतियाती रही। काकी को भी गुनगुन से बात करना बहुत अच्छा लगता, बिन माँ की बेटी से अजीब सा लगाव हो गया था उसे भी।

जैसे ही दोनों गगरी भरी, गुनगुन काकी को आज अपने घर ले गई। एक गगरी काकी के सिर पर तो दूसरी गुनगुन ने ले ली। भारी तो थी, लेकिन उसे आदत में आ गया था... पानी भर कर लाना।

काकी को गुनगुन ने मूढे (बैठने की चौकी) पर बिठाया और खुद जमीन पर बैठ गई। वह नहीं जानती थी कि उसे क्या हो रहा है, लेकिन मन भारी हो रहा था... जोर से रोना आ रहा था... वह काकी की गोद में अपना मुँह रखकर रोये जा रही थी और बोले जा रही थी ... "काकी तुम ही हो मेरी मैया... तुम यहीं रहो... मुझे तुम्हारी जरूरत है... अब मत जाना मुझे छोड़ कर ...!" गुनगुन रोए जा रही थी और समय बीत रहा था। समय हो गया था उसके बापू किशन के लौटने का। किशन जैसे ही घर में घुसा, गुनगुन भागी भागी बापू से लिपट गई और कहने लगी... "बापू ये काकी है ना, अब यही मेरी मैया है... तुम इनको यहीं रख लो.. मैं अब इसके बिना नहीं रह पाऊँगी।"

किशन ने गुनगुन की काकी को देखा तो देखता ही रह गया। अरे यह तो पड़ौस के गांव की श्यामा है, दो साल पहले ही तो पति के खत्म होने के बाद मायके में रह रही है। किशन ने श्यामा की ओर देखा तो उसे लगा कि वह भी इच्छुक है। किशन ने श्यामा के भाई से बात की और गांव वालों की सहमति से श्यामा किशन की हो गई।

गुनगुन को माँ मिल गई अब वह अकेली नहीं थी, उसके साथ उसकी मैया थी। अब वह पानी नहीं भरती, घर के काम नहीं करती... अब वह स्कूल पढ़ने जाती है। बहुत खुश है गुनगुन, उसकी मैया और बापू किशन.. उन्हें पानी के नल ने नवजीवन जो दे दिया।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

More hindi story from संजय गुप्त Sanjay Gupta