STORYMIRROR

Bindu Tiwari

Children Stories

2  

Bindu Tiwari

Children Stories

मनहूस बिल्ली और मीना

मनहूस बिल्ली और मीना

1 min
594

मम्मी सुनो न, बिल्ली को अपने घर मे रख ले क्या ?

घर के बाहर से ही मीना ने आवाज़ लगाई। मीना की आवाज़ सुनते ही, क्यों तुझे कोई और नहीं मिला जो मुई बिल्ली घर उठा लाई। तुझे नहीं पता अपशगुन होता है बिल्ली पालना। एक बार याद है, तेरे दादा जी का रास्ता बिल्ली ने काट दिया था तो उनकी अकाल मृत्यु हो गई थी। अब क्या करवाने आई है, ये डायन बिल्ली।

मीना कुछ नहीं बोल पाई और मायूस हो के घर के बाहर ही बैठ गई और सोचने लगी कि इंसान बिल्ली के प्रति कैसी भावना रखता है।

इसी सोच के साथ उसका सपना टूट गया और आवाज आई मीना बेटा उठो, देखो तुम्हारे पापा क्या लाये है तुम्हारे लिए।

आँख खुलते ही उसने बहुत ही खूबसूरत बिल्ली को देखा, जो उसके जन्मदिन का सबसे अच्छा तोह्फ़ा था।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन