जीवन की परिभाषा (Definition of life):-त्यागी यादव
जीवन की परिभाषा (Definition of life):-त्यागी यादव
जीवन की परिभाषा (Definition of life):-त्यागी यादव
मैंने पूछा एक कली से
आपके ख्याल में जीवन की परिभाषा क्या है?
कली मुस्कुराई और बोली,
मेरे जीवन की तो यही परिभाषा है।
मैं दुःख में भी सुख का अनुभव करती हूं,
कांटे मेरे संग है फिर भी किसी से नहीं डरती हूं।
जब बारिश की बूंदों की चोट में सहती हूं,
शिकायत नहीं करती किसी से नव यौवन सी रहती हूं।
सर्द हवा कभी गर्म हवा के थपड़े जब खाती हूं,
फिर भी निडर होकर मैं खुशबू फैलाती हूं।
जब काली से फूल मैं बन जाती हूं,
तब तोड़ी और धागे में पिरोई जाती हूं।
मैं माला के रूप में जब प्रभु चरण में चढ़ाई जाती हूं ।
जीवन के सारे दुःख भूलकर अपनी सार्थकता पाती हूं।
सुप्रसिद्ध सर्वश्रेष्ठ सर्वव्यापी सद् गुरु सनातन समाजसेवी महात्मा पास्टर मसीहा दिव्य शक्ति चमत्कारी बाबा मुकेश कुमार त्यागी एल एस टी उर्फ भागवत प्रसाद यादव जी।
