STORYMIRROR

20 Pratik Singh 7b

Children Stories

4  

20 Pratik Singh 7b

Children Stories

किसने स्कूल चलाए थे ?

किसने स्कूल चलाए थे ?

1 min
267

बच्चों की शिक्षा पर जब 

संकट के बादल छाये थे

मास्टर जी ने मजे किये तो

किसने स्कूल चलाए थे ?


शुरू हुआ था लॉकडाउन तो 

इम्तिहान  की  बारी थी।

वार्षिक परिणामों की खातिर 

पैपर  चैकिंग जारी थी।।

जारी  जो  परिणाम हुए 

क्या ऊपर से मंगवाए थे ?

मास्टर जी ने मजे किए तो 

किसने  स्कूल चलाए थे ?


अगलै सैशन की तैयारी  

बच्चों से  करवानी थी।

कुकिंग कोस्ट और किताबें 

सही वक़्त पहुँचानी थी।।

बच्चों तक राशन पहुँचाने 

कौन  फरिश्ते आए थे ?

मास्टर जी ने मजे किए तो 

किसने स्कूल चलाए थे ?


बच्चों के भावी जीवन को 

लेकर  सबसे  आगे थे।

"हर-घर-स्कूल" बनाने वाले 

अध्यापक सब जागे थे।।

ऑनलाईन कक्षा में हर दिन 

किसने  पाठ पढ़ाए थे ?

मास्टर जी ने मजे किए तो 

किसने स्कूल चलाए थे ?


Rate this content
Log in