STORYMIRROR

Rehana Shamim

Children Stories

4  

Rehana Shamim

Children Stories

जय जय हिंदुस्तान

जय जय हिंदुस्तान

1 min
713

देश के बच्चों के हाथों से होगा देश महान,

शिक्षा से इंसान बनेंगे विद्या से भगवान,

जय शिक्षा की जय विद्या की जय जय हिन्दुस्तान।


देश के खेवनहार यह बच्चे देश के यह बलवान,

हिन्दू मुसिलम सिख ईसाई सब हैं एक समान,

जय शिक्षा की जय विद्या की जय जय हिन्दुस्तान।


आओ सब बच्चों के मन मे प्यार के दीप जलाएं,

आओ करें हम सब मिलजुल कर दें विद्या दान ,

जय शिक्षा की जय विद्या की जय जय हिन्दुस्तान।


सरस्वती से दान में लेकर ज्ञान के दीप जलाएं,

चाँद और तारे बन कर चमके भारत की सन्तान,

जय शिक्षा की जय विद्या की जय जय हिन्दुस्तान।


बच्चों के हाथों से सारे जग में शिक्षा फैले,

इनके चरणों में झुक जाए धरती और आसमान,

जय शिक्षा की जय विद्या की जय जय हिन्दुस्तान।।


Rate this content
Log in