Become a PUBLISHED AUTHOR at just 1999/- INR!! Limited Period Offer
Become a PUBLISHED AUTHOR at just 1999/- INR!! Limited Period Offer

Rakendu Dwivedi

Children Stories

4.5  

Rakendu Dwivedi

Children Stories

अपने सपनों की उड़ान भरो

अपने सपनों की उड़ान भरो

1 min
502


कुछ काम करो,

मन को ना निराश करो

पंख होंगे तेरे और मजबूत

तुम अपने सपनों में साहस की उड़ान भरो,

गिरोगे लेकिन फिर से उड़ान भरो,

अपने सपनों में उड़ान भरो।


तलाश करो मंजिल की,

ना व्यर्थ जीवन - दान करो,

जग में रहकर कुछ नाम करो,

अभी शुरुआत करो,

सुयोग बीत न जाए कहीं,

अपने सपनों में उड़ान भरो।


समझो खुद को और

लक्ष्य का ध्यान करो,

यूं ना बैठकर बीच राह में,

मंजिल का इंतजार करो,

संभालो खुद को यूं ना विश्राम करो,

अपने सपनों में उड़ान भरो।


उठो चलो आगे बढ़ो,

अन्तरमन की आवाज सुनो,

खुद के सपने साकार करो,

अपना भी कुछ नाम करो,

इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करो,

अपने सपनों में उड़ान भरो।


डग मग जाएं यदि गर कदम,

तो गुरु का ध्यान करो,

तुम पा ना सको ऐसी कोई मंजिल नहीं,

हार जीत का मत ख्याल करो,

अडिग रहकर लक्ष्य का रसपान करो,

अपने सपनों में उड़ान भरो।

अपने सपनों में उड़ान भरो ।।



Rate this content
Log in