गुरप्रीत शर्मा एक बाल साहित्यकार, शिक्षाविद् तथा पुस्तक समीक्षक हैं। इनका जन्म 1 अगस्त, 1983 के दिन दिल्ली में हुआ। इनकी प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली में ही हुई। ये विश्वविद्यालय में शिक्षा के दौरान ही लेखन कार्य से जुड़ गए। ये लंबे समय से शिक्षण, बाल साहित्य लेखन, संपादन तथा आलोचना, पाठ्यक्रम... Read more
गुरप्रीत शर्मा एक बाल साहित्यकार, शिक्षाविद् तथा पुस्तक समीक्षक हैं। इनका जन्म 1 अगस्त, 1983 के दिन दिल्ली में हुआ। इनकी प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली में ही हुई। ये विश्वविद्यालय में शिक्षा के दौरान ही लेखन कार्य से जुड़ गए। ये लंबे समय से शिक्षण, बाल साहित्य लेखन, संपादन तथा आलोचना, पाठ्यक्रम योजनाकार एवं सलाहकार, प्रशिक्षक आदि कार्यों से जुड़े हुए हैं। इनकी प्रमुख रचनाएँ हैं- हिंदी साहित्यानुशासन, अमर शहीद, आजादी के मतवाले, हिंदी साहित्य के नीति कथन, प्रेमचंद साहित्य के अनमोल वचन, मेरी प्रिय बाल कहानियाँ, मनभावन बाल कविताएँ आदि। इसके अतिरिक्त इन्होंने अनेक पाठ्यपुस्तकों का निर्माण किया है। इन्हें हिंदी अकादमी द्वारा पुरस्कृत किया गया है। Read less