मैं एक लेखिका तथा कवियित्री हूँ तथा खंडवा (मध्य प्रदेश) की रहने वाली हूँ और इस समय वडोदरा (गुजरात) में रह रही हूँ। देश की लोकप्रिय प्रकाशन संस्था "दिल्ली प्रेस" नई दिल्ली द्वारा प्रकाशित होने वाली पत्रिका गृह शोभा, गृह लक्ष्मी पत्रिका तथा देश के विभिन्न कोनों से प्रकाशित होने वाले समाचार पत्र और... Read more
मैं एक लेखिका तथा कवियित्री हूँ तथा खंडवा (मध्य प्रदेश) की रहने वाली हूँ और इस समय वडोदरा (गुजरात) में रह रही हूँ। देश की लोकप्रिय प्रकाशन संस्था "दिल्ली प्रेस" नई दिल्ली द्वारा प्रकाशित होने वाली पत्रिका गृह शोभा, गृह लक्ष्मी पत्रिका तथा देश के विभिन्न कोनों से प्रकाशित होने वाले समाचार पत्र और पत्रिकाओं में मेरी 600 से अधिक कविताएं, लघु कथाएं तथा कहानियां प्रकाशित हो चुकी हैं। मेरे दो एकल काव्य संग्रह "दर्पण एक उड़ान कविता की" तथा "प्रतिबिंब समाज का" प्रकाशित हो चुके हैं । मेरा तीसरा एकल काव्य संग्रह "चुनौतियाँ अभी भी है बाकी - कोविड काव्य संग्रह " शीघ्र ही प्रकाशित होने जा रहा है। मैंने अपनी कलम के माध्यम से अपनी भावनाओं को काग़ज़ के पन्नों पर स्थान दिया है। मेरी रचनाएँ मुख्यतः पारिवारिक संबंधों, नारी, देश-भक्ति तथा सामाजिक घटनाओं पर केंद्रित रहती हैं। सर्व भाषा ट्रस्ट द्वारा मुझे सूर्य कांत त्रिपाठी निराला साहित्य सम्मान-2018, वर्तमान अंकुर साहित्य रत्न, काव्य सागर सम्मान तथा डिवाइन फेथ फैलोशिप सोसाइटी द्वारा साहित्य योद्धा सम्मान प्राप्त हो चुका है। मैं स्टोरी मिरर द्वारा आयोजित 52 Weeks Edition 2 में कविता के लिए तथा 52 Weeks Edition 4 में कहानियों की विजेता हूँ। Read less