“
गुरू में ब्रम्हा, गुरू में विष्णु,
गुरू में भोले, हैं भगवान्,
गुरू है माता, गुरू पिता सा,
गुरू मान, गुरू सम्मान,
गुरू दिखाये, राह हमेशा,
अच्छी सोच विचार की,
गुरू सत्य है, गुरू है पूजा,
गुरू ज्ञान की खान है,
मेरे गुरूवर को भी मेरा,
हाथ जोड़ प्रणाम है,
मेरे गुरूवर को तो मेरा,
हाथ जोड़ प्रणाम है।
जगन्नाथ "पृथक"
”