None Writer and poet
Share with friends
खुद के संजोए सपनों का त्याग कर दिया मैंने अपनी ज़िंदगी को वक्त के हवाले कर दिया मैंने फिर भी दिल को एक पल का चैन नहीं मिलता हे ईश्वर ये तुने ठुकरा दिया कितना मान दिया मैंने। M.S.Suthar
उलझनों में उलझकर रह जाती है ज़िन्दगी अनचाहे रिश्तों में ठहर जाती है ज़िन्दगी घुटन सी होती है हर पल निकलने की शुरू तो हुई न जाने कब खत्म होगी ज़िन्दगी। M.S.Suthar
ज़िन्दगी एक खेल ही तो है मज़ाक मज़ाक में मज़ाक बन जाता है रिश्तों का बंधन सनातन संस्कार है कभी कभी पांव की जंजीर बन जाता है। M.S.Suthar
कुछ विशेष कुछ खास है वो हमारे लिए दिल में हलचल होती है बस तुम्हारे लिए मिलने को दिन भर बहुत लोग मिलते हैं जाने क्यूं तुम हरदम खास हो हमारे लिए। मानसिंह सुथार .....