@ddaaen-bipin-paannddey

डाॅ. बिपिन पाण्डेय
Literary Colonel
60
Posts
35
Followers
0
Following

परिचय नाम: डाॅ बिपिन पाण्डेय जन्म तिथि: 31 अगस्त 1967 शिक्षा: एम. ए., एल. टी., पी-एच. डी. माता का नाम:श्रीमती कृष्णा देवी पाण्डेय पिता का नाम: श्री जगन्नाथ प्रसाद पाण्डेय जन्म स्थान: सीतापुर ( उ. प्र.) प्रकाशित कृतियाँ : मौलिक: 1. स्वांतः सुखाय (दोहा संग्रह) 2.शब्दों का अनुनाद ( कुंडलिया... Read more

Share with friends

मुक्तक- जब तक थे माँ-बाप तो,मैं था मालामाल। उनके जाने से हुआ , दीन – हीन कंगाल। गाँव छोड़, आया शहर, बेचा खेत मकान, बिना रूह के जिस्म को,रखता कौन संभाल।। डाॅ बिपिन पाण्डेय

दोहे- पूजा और नमाज़ की,उसको क्या दरकार। उठकर करता हर सुबह,जो माँ का दीदार।।1 माँ की जो सेवा करे,बनकर श्रवण कुमार। खुल जाते उसके लिए,स्वतः स्वर्ग के द्वार।।2 डाॅ बिपिन पाण्डेय

दोहा- अहसासों में जो बसा ,वह कब होता गैर। नित्य अहर्निश माँगिए,रब से उसकी खैर।। डाॅ बिपिन पाण्डेय

बिखरी होठों पर रहे ,प्यारी- सी मुस्कान। पूरे हों दिल में बसे ,सबके सब अरमान। सबके सब अरमान,भरें खुशियों से झोली। रहें ग़मों से दूर ,करें नित हँसी-ठिठोली। रहें स्वस्थ भरपूर,त्वचा हो निखरी-निखरी। नए साल पर धूप,रहे खुशियों की बिखरी।। डाॅ बिपिन

दाता सबको दीजिए,कुछ ऐसा किरदार। देशप्रेम दिल में रहे ,बने सुखद व्यवहार। बने सुखद व्यहार ,नहीं हो कर्कश बोली। खुशियाँ आएँ द्वार,बनाकर सुभग रंगोली। हर कोई कर्त्तव्य ,देश-हित रहे निभाता। जीवन में उत्कर्ष, सभी को देना दाता।। डाॅ बिपिन पाण्डेय

कुंडलिया छंद दंगाई जो देश का ,करते हैं नुकसान। उनको प्यारा है नहीं ,अपना हिंदुस्तान। अपना हिंदुस्तान ,सभी को गले लगाए। सत्य अहिंसा प्रेम,त्याग का पाठ पढ़ाए। करते तिल का ताड़ ,बनाते पर्वत राई। करते हैं बदनाम ,धर्म को सब दंगाई।।


Feed

Library

Write

Notification
Profile