अनकहे अल्फाज़ व स्टोरीमिरर द्वारा संयुक्त रूप आयोजित लेखन प्रतियोगिता
भारत के वीर
कहानी/ कविता
10 अगस्त 2020 से 31 अगस्त तक 2020
गद्य एवं पद्य साहित्य में अपने सपनों की उड़ान भरने और अपने अनकहे अल्फाज़ आपके साथ साझा करने वाले ग्रुप के युवा लेखक श्याम{राज} और गजेन्द्र कुमावत "मारोठिया" के द्वारा अनकहे अल्फाज़ व स्टोरीमिरर द्वारा संयुक्त रूप आयोजित प्रतियोगिता 'भारत के वीर' कहानी/ कविता लेखन प्रतियोगिता' हेतु नियम व शर्तें :
●प्रतियोगिता में आप स्वरचित,मौलिक,अप्रकाशित कविता, कहानी दोनों प्रेषित कर सकते है। कहानी की शब्द सीमा न्यूनतम 500 शब्दों से 3000 शब्दों के मध्य होनी चाहिए। एक से अधिक मौलिक कविताएँ व कहानियां मान्य हैं।
● यह प्रतियोगिता हर आयु के स्थापित व नवोदित रचनाकारों के लिये है। आयुसीमा का कोई बंधन नहीं।
● प्रविष्टि स्टोरी मिरर की वेबसाइट पर प्रेषित करने की समय सीमा दिनाँक10 अगस्त 2020 से 15 अगस्त तक 2020 है। निश्चित अवधि के उपरान्त भेजी गयी प्रविष्टियों को प्रतियोगिता में समिल्लित नहीं किया जायेगा।
● आपके द्वारा भेजी गयीं रचनाएँ मौलिक होनी चाहिए व उनमें किसी भी धर्म, जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, लिंग इत्यादि के प्रति घृणास्पद अथवा आहत करने वाले कथ्य का समावेश नहीं होना चाहिए। किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में सारा दायित्व प्रतिभागी का स्वयं होगा।
● रचनाकार अपने मन के नवलेखन के माध्यम से सरहद पर खड़े जवानों का हौसला बढ़ाने के लिये कविता व कहानी लिपिबद्ध कर सकते हैैं।
● इस प्रतियोगिता में सिर्फ देशभक्ति से सबंधित विषय पर कविता या कहानी लिखें अन्य विषय की कहानी या कविता मान्य नहीं होगी।
● प्रतिभागी अपनी नवीनतम फ़ोटो के साथ अपना संक्षिप्त परिचय (व्यवसाय, पत्र व्यवहार का पता व दूरभाषक्रमांक सम्मिलित हो) अपने स्टोरीमिरर की प्रोफाइल में अवश्य अपडेट करें।
● निर्णायक मंडल द्वारा लिया गया निर्णय ही अंतिम निर्णय हर दशा में सर्वमान्य होगा।
परिणाम और पुरस्कार :
विशेष पुरस्कार:
कविता और कहानी के प्रथम विजेताओं को अनकहे अल्फाज़ ग्रुप द्वारा विशेष पुरस्कार के साथ प्रदत्त किया जाएगा।
● कविता व कहानी श्रेणी में 5 +5 उल्लेखनीय स्थान प्राप्त करने वाली रचनाओं के रचनाकारो को स्टोरी मिरर का 100/₹ का शॉप वाउचर व डिजिटल प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
● सभी प्रतिभागियों को डिजिटल प्रशस्ति - पत्र दिया जाएगा।
नोट-: रचना केवल प्रतियोगिता के लिंक पर ही जाकर प्रेषित की जानी चाहिए। प्रतियोगिता में भागीदारी पूर्णतः निशुल्क है--------------------------------