STORYMIRROR

#अंतरराष्ट्रीय लघुकथा प्रतियोगिता

SEE WINNERS

Share with friends


सभी लघुकथाकारों को यह सूचित करते हुए अत्यंत हर्ष है कि स्टोरीमिरर एवं लघुकथा दुनिया के संयुक्त तत्वावधान में एक अंतरराष्ट्रीय लघुकथा प्रतियोगिता का आयोजन प्रस्तावित है। विश्व के सभी देशों के हिंदी लघुकथाकार इस प्रतियोगिता में सादर आमंत्रित हैं। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के नियम व शर्ते निम्नानुसार हैं:

 

नियम व शर्तें

१.      विश्व के सभी देशों के हिंदी लघुकथाकार इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।

२.      एक लघुकथाकार कितनी भी लघुकथाएँ प्रेषित कर सकता है।

३.      लघुकथा स्वरचित हो और स्टोरीमिरर पर पहले से प्रकाशित ना हो। किसी भी दशा में यदि किसी की भी रचना कहीं से भी कॉपी की हुई पाई गई तो वह कानूनी रूप से खुद जिम्मेदार होगा/होगी।

४.      यदि यह पता चलता है कि रचना पहले से ही स्टोरीमिरर पर प्रकाशित हुई है तो आपको रिजेक्ट कर दिया जाएगा।

५.      विषय लघुकथाकार द्वारा ही निर्धारित किया जाये। हालांकि लघुकथा आज के समय की किसी विसंगति को उजागर करती हो अथवा समसामयिक सन्देश देती हो।

६.      रचना में किसी भी प्रकार की अश्लीलता नहीं होनी चाहिए।

७.      प्रतियोगिता में कोई भी भाग ले सकता है। आयु आदि का बंधन नहीं है।

८.      प्रतियोगिता में भागीदारी पूर्णतः निशुल्क है।

नोट-: कहानी या कविता केवल प्रतियोगिता के लिंक पर ही जाकर प्रेषित की जानी चाहिए।

 

 

पुरस्कार

१.  उल्लेखनीय स्थान प्राप्त करने वाली 50 लघु कथाओं का ई-बुक बनाने के साथ-साथ सभी को डीजिटल सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा।

२.  लगातार १० दिनों तक भाग लेने वाले प्रतिभागी को स्टोरिमिरर की तरफ़ २५० रुपये का गिफ्टवॉउचर दिया जायेगा।

३.   प्रत्येक प्रतिभागी को रचना प्रेषित करने पर प्रशस्ति-पत्र दिया जाएगा।

 

 

 

प्रेषण प्रक्रिया

१.       प्रतियोगिता में अपनी रचनाओं को २४ फरवरी से लेकर ४ मार्च तक सबमिट कर सकते हैं।

२.      २५ मार्च २०२० को इस प्रतियोगिता का परिणाम https://www.storymirror.com पर प्रकाशित किया जाएगा।

३.       सबसे ज्यादा पढ़ी गयी रचनाओं को भी विशेष तौर पर उल्लेखनीय स्थान देने के लिये चुना ज़ायेगा।

४.       चूँकि यह प्रतियोगिता आपकी प्रतिभा को परखने हेतु की जा रही है अतः विषय, शिल्प, शैली आदि की नवीनता को प्राथमिकता दी जायगी।

५.     प्रतियोगिता सोहार्दपूर्ण रहे, यह प्रतिभागियों का भी दायित्व है। किसी भी प्रकार के सन्देह, स्पष्टीकरण अथवा शिकायत होने पर कहीं अन्य वार्तालाप के स्थान पर आयोजकों से निसंकोच संपर्क करें। इस हेतु प्रतियोगिता के समय एवं पश्चात् भी hindi@storymirror.com पर इमेल पर संपर्क किया जा सकता है।

 



Trending content