STORYMIRROR

#तर्पण (फिर एक पहल रिश्तों के सम्मान की)

SEE WINNERS

Share with friends

तर्पण (फिर एक पहल रिश्तों के सम्मान की)


हमारे बड़े बुजुर्ग हमारी वो संपदा हैं जिसका दोहन शायद हम आज तक पूरी क्षमता के साथ कर ही नहीं पाए हैं । बचपन में वे हमें प्रेरक कहानियां सुना कर हमारी नींव तैयार करते हैं। यौवनावस्था में धैर्य और प्रेम के साथ जो ऊर्जा का नवाअंकुर हमारे ओजस में छाया है उसे कैसे संयमित रखें और युवावस्था में अपने अनुभवों के सरंक्षण में गुरु शिष्य परम्परा का निर्वहन करते हुए हमारा पथ - प्रदर्शन करते हैं।

 पर अब शायद एक 6×4 कि स्क्रीन के पीछे हम ये सब भूलते जा रहे हैं और हमारी ये अनदेखी उन्हें भी कहीं ना कहीं अखरती जरूर होगी कि जिस पड़ाव में उन्हें किसी सुनने वाले विश्वसत सदस्य कि जरूरत है वो कहीं एक प्लास्टिक के टुकड़े को हाथ में लिए अपनी मायावी स्क्रीन के जादुई सतही संसार में सच्चे रिश्ते तलाश रहा है जैसे एक हिरण वन में कस्तूरी तलाशता है ।

"जो अपनापन 5फीट दूरी पर बैठे अपने दादा दादी से मिलता है निस्वार्थ, उसे छोड़कर क्षणिक रिश्तों में उलझ रहा है।"

बस इन्हीं भूल चुके खूबसूरत और उपयोगी पलों को वापस याद दिलाने के लिए #चाय बिस्किट और चर्चा की तरफ से हम आपके लिए लाए हैं ये प्रतियोगिता "तर्पण "फिर एक पहल रिश्तों के सम्मान की

तो उठाइये कलम लीजिए कुछ चाय के घूंट और लिख भेजिए हमें अपने बुजुर्गों के साथ बिताए हुए वो यादगार पल जिसने आपकी जिंदगी को कोई नयी सकारात्मक दिशा दी हो |

ये आपकी असल जिंदगी पर भी आधारित हो सकती है या फिर काल्पनिक भी हो सकती है |


प्रतियोगिता हेतु नियम व शर्तें : -

● यह प्रतियोगिता हर आयु के रचनाकारों के लिये है। आयुसीमा कोई मायने नहीं रखती।

● आप अपनी रचना कविता व कहानी किसी भी विधा में लिख सकते हैं पर रचना मौलिक, अप्रकाशित व अप्रसारित हो |

शब्द सीमा - कहानी कम से कम 500 शब्दों में |

                  कविता - कम से कम 120 शब्दों में |


● कोशिश करें की आपकी रचना पर ज्यादा से ज्यादा लाइक कमेन्ट आयें क्योंकि प्रतियोगिता का परिणाम निर्धारित करने में आपके लेखन शैली के साथ - साथ यह भी एक मानदंड रहेगा|

● आपके द्वारा भेजी गयीं रचनाएँ मौलिक होनी चाहिए। किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में सारा दायित्व प्रतिभागी का स्वयं होगा।

● प्रतिभागी अपनी नवीनतम फ़ोटो के साथ अपना संक्षिप्त परिचय (व्यवसाय, पत्र व्यवहार का पता व दूरभाषक्रमांक सम्मिलित हो) अपने स्टोरीमिरर की प्रोफाइल में अवश्य अपडेट करें।

● यदि रचना किसी भी दूसरे लेखक की कॉपी की हुई पाई जाती है तो स्टोरीमिरर की वेबसाइट से उसे डीलिट कर दिया जाएगा।

● अपनी कहानी या कविता में वर्तनी व व्याकरण का विशेष ध्यान रखें। कहानी मौलिक होनी चाहिए, आप किसी अन्य की रचना की नकल नहीं कर सकते।

● 2 ही विधाओं में रचनाएं स्वीकार की जाएँगी। कविता या कहानी।

● एक रचनाकार कितनी भी रचनाएँ प्रेषित कर सकता है।


परिणाम और पुरस्कार

● परिणाम 30 अक्टूबर को स्टोरीमिरर वेबसाइट पर घोषित किया जाएगा।

● कविता और कहानी में प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों को "चाय बिस्किट और चर्चा की तरफ से" की तरफ़ से 501 + 501 रुपयेकाअमेजॉन वाउचरदिया जायेगा।

● सभी प्रतिभागियों को स्टोरीमिरर की तरफ़ से 100रूपए का शाप वाउचर और डीजिटल सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा।

नोट: रचना केवल प्रतियोगिता के लिंक पर ही जाकर प्रेषित की जानी चाहिए। प्रतियोगिता में भागीदारी पूर्णतः निशुल्क है।


अनुराग चित्तौशीया - टीम चाय बिस्किट और चर्चा

ये जयपुर से हैं चंचल और मस्तमौला से, इन्होंने b. Tech किया है | साथ ही एस्ट्रोलोजर भी हैं | और लेखन और ब्लॉगिंग में रुचि रखते हैं ये गाड़ियों के बहुत शौकीन हैं |


संजीता पांडेय - टीम चाय बिस्किट और चर्चा

ये असम से हैं, बेहद खुशमिजाज और हर जगह अपनी बातों से रौनक कर देने वाली शख्सियत और दो प्यारे बच्चों की सुपर मम्मा हैं |साथ ही एक अच्छी वक्ता हैं और लेखन का शौक रखती हैं | ये चाय की बेहद शौकीन हैं |



सुरभि शर्मा - टीम चाय बिस्किट और चर्चा

ये मुंबई से हैं, सरलता, चंचलता और गंभीरता का मिश्रित व्यक्तित्व | प्रोफेशन से ये टीचर हैं पर वर्तमान में इन्हें 24×7 काम करने वाली होममेकर की जॉब ज्यादा पसन्द है |

लेखन का शौक रखती हैं और किताबें पढ़ना इनका पहला इश्क है |


टीम मैसेज फ्रोम चाय बिस्किट और चर्चा

हमारी टीम अपने नाम के अर्थ - अनुसार इस पेज के द्वारा लोगों को कुछ पल खुशियों के बांटना चाहती है |

अनुराग (स्नेह) संजीता( खूबसूरत) सुरभि (खुशबु)

इस आपाधापी भरी जिंदगी में 'स्नेह' की 'खुशबु' से सबकी जिंदगी के कुछ पलों को हमारे पेज के द्वारा 'खूबसूरत' बना सकें|यही हमारा ध्येय है |



Trending content