परिचय
स्टोरीमिरर कहानी लेखन में एक और रोमांचक तथा अनोखी प्रतियोगिता लेकर आया है। एक कहानी की शुरुआत नीचे दी गई है। आपको बस कहानी को अपने शब्दों में पूरा करना है। आप अपनी कहानी को पूरा करने के लिए नीचे दी गई शैली में से किसी एक, या उससे ज्यादा या सभी शैली का उपयोग कर सकते हैं।
दिए गए कथानक के आधार पर अपनी स्वयं की कल्पना का उपयोग करें और आश्चर्यकारी कहानी में बदल दें।
कहानी का प्रारंभिक भाग आ. मेघा राठी जी द्वारा दिया गया है, जो पिछले साल आयोजित प्रतियोगिता ''पहला प्यार'' में विजेता रह चुकी हैं । आप उनके प्रोफाइल पर उनके काम के बारे में और अधिक पढ़ सकते हैं - (https://storymirror.com/profile/6fsxoqhr/user/poems)। हम वास्तव में इसके लिए आभारी हैं कि उन्होंने इस दिलचस्प कथानक को लिखने के लिए दिया।
कहानी का प्रारंभिक भाग
" तुम कब तक यूँ अकेली रहोगी?", लोग उससे जब तब यह सवाल कर लेते हैं और वह मुस्कुरा कर कह देती है," आप सबके साथ मैं अकेली कैसे हो सकती हूं।"
उसकी शांत आंखों के पीछे हलचल होनी बन्द हो चुकी है। बहुत बोलने वाली वह लड़की अब सबके बीच चुप रह कर सबको सुनती है जैसे किसी अहम जबाब का इंतजार हो उसे।
जानकी ने दुनिया देखी थी उसकी अनुभवी आंखें समझ रहीं थीं कि कुछ तो हुआ है जिसने इस चंचल गुड़िया को संजीदा कर दिया है लेकिन क्या?
" संदली!, क्या मैं तुम्हारे पास बैठ सकती हूं?", प्यार भरे स्वर में उन्होंने पूछा।
" जरूर आंटी, यह भी कोई पूछने की बात है।", मुस्कुराती हुई संदली ने खिसक कर बैंच पर उनके बैठने के लिए जगह बना दी।
" कैसी हो ?क्या चल रहा है आजकल ? ", जानकी ने बात शुरू करते हुए पूछा।
" बस आंटी वही रूटीन, कॉलिज- पढ़ाई....", संदली ने जबाब दिया।" आप सुनाइये।"
" बस बेटा, सब बढ़िया है। आजकल कुछ न कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं।", चश्मे को नाक पर सही करते हुए जानकी ने कहा।
" अरे वाह! क्या सीख रही है इन दिनों?", संदली ने कृत्रिम उत्साह दिखाते हुए कहा जिसे जानकी समझ कर भी अनदेखा कर गई।
मेघा राठी
नियम
पुरस्कार
पात्रता
प्रतियोगिता की अवधि - 25 फरवरी, 2020 से 7 मार्च, 2020 तक
परिणाम - 30 मार्च, 2020
भाषा - हिंदी
साहित्य प्रकार - कहानियाँ
संपर्क : hindi@storymirror.com / 022-49240082