STORYMIRROR

#अधूरी कहानी

SEE WINNERS

Share with friends

परिचय


स्टोरीमिरर कहानी लेखन में एक और रोमांचक तथा अनोखी प्रतियोगिता लेकर आया है। एक कहानी की शुरुआत नीचे दी गई है। आपको बस कहानी को अपने शब्दों में पूरा करना है। आप अपनी कहानी को पूरा करने के लिए नीचे दी गई शैली में से किसी एक, या उससे ज्यादा या सभी शैली का उपयोग कर सकते हैं।


  • रोमांस
  • दुःख /सुख 
  • व्यंग्य/हास्य
  • नाटक 
  • रहस्य/थ्रिलर


दिए गए कथानक के आधार पर अपनी स्वयं की कल्पना का उपयोग करें और आश्चर्यकारी कहानी में बदल दें।


कहानी का प्रारंभिक भाग आ. मेघा राठी जी द्वारा दिया गया है, जो पिछले साल आयोजित प्रतियोगिता ''पहला प्यार'' में विजेता रह चुकी हैं । आप उनके प्रोफाइल पर उनके काम के बारे में और अधिक पढ़ सकते हैं - (https://storymirror.com/profile/6fsxoqhr/user/poems)। हम वास्तव में इसके लिए आभारी हैं कि उन्होंने इस दिलचस्प कथानक को लिखने के लिए दिया।


कहानी का प्रारंभिक भाग


" तुम कब तक यूँ अकेली रहोगी?", लोग उससे जब तब यह सवाल कर लेते हैं और वह मुस्कुरा कर कह देती है," आप सबके साथ मैं अकेली कैसे हो सकती हूं।"

उसकी शांत आंखों के पीछे हलचल होनी बन्द हो चुकी है। बहुत बोलने वाली वह लड़की अब सबके बीच चुप रह कर सबको सुनती है जैसे किसी अहम जबाब का इंतजार हो उसे।

जानकी ने दुनिया देखी थी उसकी अनुभवी आंखें समझ रहीं थीं कि कुछ तो हुआ है जिसने इस चंचल गुड़िया को संजीदा कर दिया है लेकिन क्या?

" संदली!, क्या मैं तुम्हारे पास बैठ सकती हूं?", प्यार भरे स्वर में उन्होंने पूछा।

" जरूर आंटी, यह भी कोई पूछने की बात है।", मुस्कुराती हुई संदली ने खिसक कर बैंच पर उनके बैठने के लिए जगह बना दी।

" कैसी हो ?क्या चल रहा है आजकल ? ", जानकी ने बात शुरू करते हुए पूछा।

" बस आंटी वही रूटीन, कॉलिज- पढ़ाई....", संदली ने जबाब दिया।" आप सुनाइये।"

" बस बेटा, सब बढ़िया है। आजकल कुछ न कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं।", चश्मे को नाक पर सही करते हुए जानकी ने कहा।

" अरे वाह! क्या सीख रही है इन दिनों?", संदली ने कृत्रिम उत्साह दिखाते हुए कहा जिसे जानकी समझ कर भी अनदेखा कर गई।

 

मेघा राठी




नियम


  • दिए गए परिचयात्मक भाग का उपयोग करना अनिवार्य है
  • कहानी के लिए आपको अपना शीर्षक देना होगा
  • कोई अधिकतम शब्द सीमा नहीं है। हालांकि, पूरी कहानी 750 शब्दों से अधिक होनी चाहिए।
  • लेखक दी गई सभी शैली में से किसी एक या सभी का उपयोग कर सकता है। इसलिए प्रत्येक परिचयात्मक भाग के लिए प्रत्येक लेखक 5 प्रविष्टियां दे सकता है।
  • विजेताओं का फैसला स्टोरी मिरर का संपादकीय गुणांकन और आ. मेघा राठी द्वारा दिए गए गुणांकन के आधार पर किया जाएगा। परिणाम मूल्यांकन में पाठकों की कहानी के प्रति व्यग्रता, टिप्पणीयां और गुणांकन का भी विचार किया जाएगा।
  • केवल प्रतियोगिता लिंक के माध्यम से प्रविष्ट की गई प्रविष्टियां ही मान्य होगी।
  • प्रतिभागियों को अपने मौलिक लेखन को प्रस्तुत करना होगा।
  • निबंध / लेख प्रस्तुत करने की अनुमति नहीं है।
  • एक बार इस प्रतियोगिता के तहत प्रस्तुत की गई कहानियां स्टोरीमिरर प्लेटफॉर्म से वापस नहीं ली जा सकती हैं।
  • स्टोरी मिरर का निर्णय अंतिम होगा
  • स्टोरी मिरर पर पहले से प्रस्तुत कहानियां फिर से प्रस्तुत नहीं की जा सकती।
  • कृपया अपनी मौलिक कहानियाँ प्रस्तुत करें


पुरस्कार

  • शीर्ष तीन विजेताओं को विजेता प्रमाणपत्र और स्टोरीमिरर से 250 रु. का वाउचर दिया जाएगा
  • सभी प्रतिभागियों के लिए भागीदारी प्रमाण पत्र दिया जाएगा


पात्रता


प्रतियोगिता की अवधि - 25 फरवरी, 2020 से 7 मार्च, 2020 तक


परिणाम - 30 मार्च, 2020


भाषा - हिंदी


साहित्य प्रकार - कहानियाँ 


संपर्क : hindi@storymirror.com / 022-49240082