परिचय- नाम - नन्द कुमार जन्म तिथि - 20/05/1984 पिता - श्री चन्द्र प्रकाश माता - श्रीमती सत्यवती सन्तान - अन्विता, गार्गी ( पुत्री ) शिक्षा - एम.ए. (हिन्दी, संस्कृत) बी.एड . सम्प्रति - प्राइवेट शिक्षण प्रकाशित साझा काव्य संग्रह - 1- शब्द सागर (साझा काव्य संग्रह ) 2- प्रेरणा ... Read more
Share with friends
मां मां सृष्टि में सब जीवों की होती भाग्य विधाता । मां सा सुन्दर सुखद मनोरम नहीं कोई है नाता ।। कष्टों में जब घिरते सुत तो मां ही देती उन्हें सहारा । हर माता का पुत्र उसे होता है प्राणों से प्यारा ।। दुख कष्टों से बचा के सन्तति अपना फर्ज निभाती । आंचल की छाया में अपनें चलना है हमें सिखाती ।। नन्द कुमार मो0 -भगवन्तपुर , पाली जिला-हरदोई
जीवन में हरदम तेरा साथ हो , खुशियों की हरपल बरसात हो । तुम हमारे लिए हम तुम्हारे लिए, वक्त कैसा भी हो हाथ में हाथ हो।। विघ्न बाधा मुसीबत हों लाखों मगर , प्रेम से मिल के उनको मिटाते रहें । तेरे विन कुछ न हसरत ह्रदय में रहे , हाथ में हाथ ले यूं ही चलते रहें ।। नन्द कुमार मो0 -भगवन्तपुर ,पोस्ट-पाली,
आज के दौर जो कुछ भी कोई करता है उसको बदले के लिए करता है निस्वार्थ कोई कुछ भी नहीं करता। @नन्द कुमार
" चुगलखोर, जलनखोर एवं हरामखोर संसार मेें सबसे अधिक घातक होते है यह किसी के सगे नहीं होते ।।" नन्द कुमार
अभिमान अविद्या दोष , नशाए ईश्वर है मिल जाता। इन्हें धार जो शीश झुकाए , वह है दुष्ट कहाता ।। नन्द कुमार