संस्कारों से जुड़ा विज्ञान व्यक्ति का
समाज का और देश का उत्थान करता है,
यही भारत की प्राचीन संस्कृति की पहचान है ।।
नीरू शर्मा
अंधविश्वास पर चलने वाले
समाज को गर्त की ओर ढकेल रहे हैं ।
नीरू शर्मा
बिन कहे जो दर्द पहचान ले
वही है दोस्ती...।।
नीरू शर्मा
यदि स्वभाव में संयम हो तो
क्रोध भी कुछ नहीं बिगाड़ सकता ।।
नीरू शर्मा
आँखें अभिव्यक्ति का वह सर्वोत्तम आइना है,
जो बेज़ुबान को भी अपनेपन का अहसास
करा देती हैं.........।।
नीरू शर्मा
क्रिकेट का मैदान जीवन है
खिलाड़ी हम मनुष्य हैं
अंपायर ईश्वर .....
मेहनत हमारा बल्ला है
जीतेंगे ज़रूर अंपायर का दिया विश्वास है।।
नीरू शर्मा
पुरानी अलबम जो खुली तो दिल बोल उठा
तुम्हारी याद आ रही है ।।
नीरू शर्मा
योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं प्रदान करता
अपितु मन के विकारों को भी दूर करता है ।।
नीरू शर्मा
माँ की लोरी
जीवन का मधुर गीत है ।
नीरू शर्मा