20 जुलाई 2021 से अगस्त 2021 तक
वो सतरंगी पल! प्राण जब किसी की यादों में अकुलाने लगते हैं और यही पल हमें और आपको जीवन रूपी इंद्रधनुष से सतरंगी खूबसूरत पलों में हमें लपेटे कर उन बीती सुखद स्मृतियों में मदहोश कर देते हैं जहां सिर्फ हमें महसूस होता है - हम और वो मधुसिक्त पल हम नहीं खोलना चाहते नयनों के पलकों को क्योंकि डर है कि कोई प्रीत की बीन बजाने वाला आंखों से ओझल ना हो जाए,यर्थाथ के धरातल पर आ कर उन संतरगी पलों को खोना भी तो नहीं चाहते ----
नियम व शर्तें : -
● यह आयोजन हर आयु के रचनाकारों के लिये है। आयुसीमा कोई मायने नहीं रखती।
● आप अपनी रचना कविता व कहानी किसी भी विधा में लिख सकते हैं पर रचना मौलिक, अप्रकाशित व अप्रसारित हो |
● शब्द संख्या रचनाकार के ऊपर है। हमारी तरफ़ से कोई प्रतिबन्ध नहीं है।
● आपके द्वारा भेजी गयीं रचनाएँ मौलिक होनी चाहिए। किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में सारा दायित्व प्रतिभागी का स्वयं होगा।
● प्रतिभागी अपनी नवीनतम फ़ोटो के साथ अपना संक्षिप्त परिचय (व्यवसाय, पत्र व्यवहार का पता व दूरभाषक्रमांक सम्मिलित हो) अपने स्टोरीमिरर की प्रोफाइल में अवश्य अपडेट करें।
● यदि रचना किसी भी दूसरे लेखक की कॉपी की हुई पाई जाती है तो स्टोरीमिरर की वेबसाइट से उसे डीलिट कर दिया जाएगा।
● अपनी कहानी या कविता में वर्तनी व व्याकरण का विशेष ध्यान रखें। कहानी मौलिक होनी चाहिए, आप किसी अन्य की रचना की नकल नहीं कर सकते।
● 2 ही विधाओं में रचनाएं स्वीकार की जाएँगी। कविता या कहानी।
● एक रचनाकार कितनी भी रचनाएँ प्रेषित कर सकता है।
परिणाम और पुरस्कार
● सर्वश्रेष्ठ कहानियों का एक ईबुक बनाया जायेगा और सर्वश्रेष्ठ कविताओं का एक ईबुक।
● सभी प्रतिभागियों को स्टोरीमिरर की तरफ़ से 100रूपए का शाप वाउचर और डिजिटल सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा।
नोट: रचना केवल प्रतियोगिता के लिंक पर ही जाकर प्रेषित की जानी चाहिए। प्रतियोगिता में भागीदारी पूर्णतः निशुल्क है।