STORYMIRROR

#उड़ान भरते कलमकार

SEE WINNERS

Share with friends

गद्य व पद्य साहित्य विधा के सशक्त हस्ताक्षर,प्राध्यापक व प्रेरक वक्ता डॉ ललित उपाध्याय, व स्टोरीमिरर द्वारा संयुक्त रूप तथा उड़ान सोसाइटी ,अलीगढ़ के सहयोग से आयोजित 'उड़ान भरते कलमकार' कहानी/ कविता लेखन प्रतियोगिता' हेतु नियम व शर्तें :


●प्रतियोगिता में आप स्वरचित,मौलिक,अप्रकाशित कविता, कहानी दोनों प्रेषित कर सकते है। कहानी की शब्द सीमा न्यूनतम 500 शब्दों से 3000 शब्दों के मध्य होनी चाहिए। एक से अधिक मौलिक कविताएँ व कहानियां मान्य हैं।

● यह प्रतियोगिता हर आयु के स्थापित व नवोदित रचनाकारों के लिये है। आयुसीमा का कोई बंधन नहीं। 

● प्रविष्टि स्टोरी मिरर की वेबसाइट पर प्रेषित करने की समय सीमा दिनाँक 01 अगस्त 2020 से 20 अगस्त तक 2020 है। निश्चित अवधि के उपरान्त भेजी गयी प्रविष्टियों को प्रतियोगिता में समिल्लित नहीं किया जायेगा।

● आपके द्वारा भेजी गयीं रचनाएँ मौलिक होनी चाहिए व उनमें किसी भी धर्म, जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, लिंग इत्यादि के प्रति घृणास्पद अथवा आहत करने वाले कथ्य का समावेश नहीं होना चाहिए। किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में सारा दायित्व प्रतिभागी का स्वयं होगा।

● कलमकार अपने मन के नवलेखन की उड़ान को नए विचार के साथ कविता व कहानी लिपिबद्ध कर सकते हैैं।

● कोरोना को छोड़ कर विषय का कोई प्रतिबंध नहीं है। रचनाकार स्वेच्छा से विषय का चयन करने के लिये स्वतंत्र हैं।बाल,किशोर व युवा भावनाएं,नारी सशक्तिकरण व बुजुर्गों की संवेदनाओं को समर्पित कविताओं व कहानियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

● प्रतिभागी अपनी नवीनतम फ़ोटो के साथ अपना संक्षिप्त परिचय (व्यवसाय, पत्र व्यवहार का पता व दूरभाष क्रमांक सम्मिलित हो) अपने स्टोरीमिरर की प्रोफाइल में अवश्य अपडेट करें।

● ऑनलाइन वोटिंग के साथ निर्णायक, स्टोरी मिरर ऑथर ऑफ ईयर (पाठक पसंद) 2019 के प्रथम उपविजेता रहे कलमकार डॉ. ललित उपाध्याय व अन्य वरिष्ठ निर्णायक मंडल के संयुक्त निर्णय को जोड़कर ही अंतिम निर्णय हर दशा में सर्वमान्य होगा।


परिणाम और पुरस्कार :

● चुनिंदा कविताओं व कहानियों को अलग अलग श्रेणी में ऑनलाइन वोटिंग हेतु नामित किया जाएगा।

● परिणाम को स्टोरीमिरर की वेबसाईट पर घोषित किया जाएगा।

●प्रत्येक प्रतिभागी को स्टोरी मिरर की ओर से प्रतिभागिता प्रमाण पत्र व 100/₹मूल्य का एक वाउचर्स दिया जाएगा।

●कविता व कहानी श्रेणी में अलग-अलग तीन - तीन विजेताओं को 

● प्रथम पुरस्कार स्टोरीमिरर का गोल्ड मेंबरशिप व प्रमाणपत्र। 

● द्वितीय पुरस्कार सिल्वर मेंबरशिप व प्रमाणपत्र।     ● तृतीय पुरस्कार ब्रॉन्ज मेंबरशिप व प्रमाणपत्र


विशेष पुरस्कार:

केवल प्रथम विजेताओं को उड़ान सोसाइटी,अलीगढ़ द्वारा विशेष पुरस्कार के साथ प्रदत्त किया जाएगा।

 

● सभी प्रतिभागियों को डिजिटल प्रशस्ति - पत्र दिया जाएगा।


नोट-: रचना केवल प्रतियोगिता के लिंक पर ही जाकर प्रेषित की जानी चाहिए। प्रतियोगिता में भागीदारी पूर्णतः निशुल्क है


----------


निर्णायक परिचय:

साहित्यसेवी डॉ. ललित उपाध्याय जी का जन्म 15 अगस्त के ही दिन उत्तर प्रदेश के मशहूर अलीगढ़ जिले में बैंक अधिकारी श्री सुभाष चन्द्र उपाध्याय जी के घर में हुआ। बचपन से ही एक मेधावी छात्र रहने के साथ-साथ साहित्य में भी गहरी रुचि रही है। शिक्षा में पीएच-डी, एम.ए., बी.एड, पी. जी. डिप्लोमा इन रूरल डेवलपमेंट, डिप्लोमा इन गाइडेंस करने के पश्चात् वर्तमान में (नैक ग्रेड से मान्य) ज्ञान महाविद्यालय जो आगरा रोड अलीगढ़ में ही स्थित है,में असिस्टेंट प्रोफेसर व जनसंपर्क अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। कई राष्ट्रीय-राज्य स्तरीय और शिक्षा के क्षेत्र में इनकी उपलब्धियां दर्ज हैं। जिसमें से स्टोरी मिरर ऑथर ऑफ ईयर फर्स्ट रनर अप (रीडर्स चॉइस)2019 विजेता,

लिटरेरी कर्नल, 20 से अधिक राज्य व मंडल व जिला स्तर पर समाज सेवा,अध्यापन,साहित्य व लेखन क्षेत्र में सम्मान ●मेरा भी मत पुस्तक के संपादन हेतु तत्कालीन मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश श्री वेंकटेश्वर लू (आईएएस)द्वारा सम्मानित●सेवा समर्पण सम्मान,चेतन आश्रम ●अलीगढ़ रत्न समाज सेवा सम्मान,अलीगढ़ उद्योग व्यापार मंडल(पंजी.)दर्जा राज्य मंत्री/अध्यक्ष श्रम बोर्ड श्री रघुराज सिंह द्वारा सम्मानित ●उत्कृष्ट सेवा सम्मान,लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान,जिला पश्चिम चंपारण बिहार सरकार की ओर से जिलाधिकारी द्वारा सम्मान●स्वच्छता सेवा सम्मान,आयुक्त अलीगढ़ व जिलाधिकारी जनपद हाथरस(उ.प्र.)द्वारा सम्मान●भूमिका सम्मान,लघु फ़िल्म जिला प्रशासन हाथरस .●सर्वश्रेष्ठ प्राध्यापक सम्मान #प्रशस्ति-पत्र-◆ संयोजक भूमिका, (मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप के अंतर्गत) जिला निर्वाचन अधिकारी,अलीगढ़ ◆कार्यक्रम संयोजन स्वीप के अन्तर्गत विधानसभा सामान्य निर्वाचन,2017◆पोलियो उन्मूलन अभियान◆रक्तदान व उत्प्रेरण हेतु प्रशस्ति पत्र,अमर उजाला फाउंडेशन व प्रशासन, मुख्य प्रशिक्षक/#प्रशिक्षण-●स्टेट मास्टर ट्रेनर, एस.जी.एस. वाई.टी.ओ.टी,बाढ़ आपदा प्रबंधन,समुदाय संचालित सम्पूर्ण स्वच्छता(सी. एल. टी. एस.),राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम, व्यक्तित्व विकास एवं उत्प्रेरण,कौशल विधाओं द्वारा रोजगार कौशल विकास, ●स्वजल धारा व टी.एस.सी.,समुदाय संचालित स्वच्छता व जल सुरक्षा,के आर सी,उत्तराखंड एकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन, नैनीताल●जनहित जागरण कार्यशाला,जितने सूरज उतने सवेरे,दैनिक जागरण●कार्यक्रम अधिकारी, राष्ट्रीय सेवा योजना प्रशिक्षण●इंटेक प्रिवेंटिव कंजर्वेशन ऑफ लाइब्रेरी एंड आर्चीवाल कलेक्शन●सोशल मोबिलाइजेशन एंड कम्युनिकेशन,यूनिसेफ●रील इमोशन्स स्टूडेन्ट इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल 2014,नोयडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी व दैनिक जागरण। ●राष्ट्रीय सेमीनार/कॉन्फ्रेंस/कार्यशालाएं- समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर शोध पत्र प्रस्तुतिकरण व प्रकाशन,      ◆लेखन/पुस्तक -●मुख्य संपादक,ज्ञान पुष्प पत्रिका●संपादक :12 से अधिक पुस्तको के संपादक (गद्य व पद्य विधा के रूप में ) हिन्दी साहित्य लेखन क्षेत्र में कार्य - ◆विजेता, स्टोरी मिरर ऑथर ऑफ वीक जून-3,2019 व मार्च-2,2020,प्रकाशित लेखक स्टोरी मिरर विभिन्न प्रतियोगिता, ●प्रकाशित पुस्तकें- मेरा भी मत,सफलता की उड़ान,वतन के रखवाले,बापू:कल,आज और कल,चाँद के पार,चमकते कलमकार भाग 1 व भाग 2,रंग दे बसंती,मातृभूमि के वीर पुरोधा,अलविदा कोरोना, आया सावन झूम के आदि ●संपादक,युवा संकल्प"पत्रक"(अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवी वर्ष 2001)तत्कालीन महामहिम राष्ट्रपति श्री के. आर. नारायणन द्वारा प्रशस्ति पत्रक ●कार्यकारी संपादक,गुरुकुल टुडे,ज्ञान पुष्प पत्रिका●आत्म विकास ,उत्प्रेरण ,महिला सशक्तिकरण ,ग्रामीण विकास ,स्वच्छता व स्वास्थ्य शिक्षा और समकालीन समाजशास्त्रीय मुद्दो पर सन्दर्भ व्यक्ति एवं प्रशिक्षक (Resource Person,Trainer)आलेख तथा कविता लेखन,●स्क्रिप्ट राइटर व्हाइट फ्लूयड, तबस्सुम

डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म व अभिनय शौचालय एक प्रतिज्ञा लघु फ़िल्म आदि

 E-mail-lalitup15@gmail.com




आयोजक परिचय:

उड़ान सोसाइटी अलीगढ़ एक पंजीकृत सामाजिक संस्था है जो सुविधावंचित लोगों के उत्थान,शिक्षा,स्वास्थ्य, प्रशिक्षण,बाल संरक्षण,महिला सशक्तिकरण युवा कल्याण आदि क्षेत्रों में 16 वर्षो से सरकारी व गैर सरकारी अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय संगठनों के साथ देश के विभिन्न राज्यों में कार्यक्रम आयोजित करती रही है। महिला व बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार के अधीन चाइल्ड लाइन फाउंडेशन,मुंबई के साथ अलीगढ़ चाइल्ड लाइन 1098 व रेलवे हेल्प चाइल्डलाइन का संचालन भी उड़ान सोसाइटी कर रही है। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से समाज कार्य में पीएच-डी,यू जी सी नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके समाज सेवी अध्यक्ष डॉ ज्ञानेन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में संस्था कार्य कर रही है। उड़ान सोसाइटी के मुख्य उद्देश्यों में से एक युवा व स्थापित कलमकारों व कलाकारों को एक मंच प्रदान करते हुए समय- समय पर उनको विभिन्न संगठनों के सहयोग से प्रोत्साहित भी करना है।।उड़ान सोसाइटी को समाज सेवा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री श्री संदीप सिंह, सांसद अलीगढ़ श्री सतीश गौतम ने उत्तर प्रदेश दिवस पर"सेवा रत्न"सम्मान से सम्मानित किया है।उड़ान सोसाइटी को समय समय पर कई राष्ट्रीय,राज्य व जिला स्तर पर माननीय मंत्री,विधायकगण,मंडलायुक्त,जिलाधिकारी ने भी सम्मानित किया जा चुका है।Website: www.udaansociety.org  www.facebook.com/udaansociety

E-mail:mail@udaansociety.org



Trending content