प्रगतिशील लेखक संघ झारखण्ड शाखा के सदस्य, लेखक, कवि व प्रेरक वक्ता चंद्र मोहन किस्कू जी एवं स्टोरीमिरर द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित
कहानी / कविता लेखन प्रतियोगिता
20 दिसंबर 2021 से 12 फरवरी 2022 तक
नियम :-
1. यह आयोजन हर उम्र के रचनाकारों के लिए हैं, आयु की कोई सीमा नहीं है।
2. इस आयोजन में गद्य में सिर्फ कहानी या लघुकथा स्वीकार्य है, और पद्य की कोई भी विधा में आप अपनी प्रविष्टियां भेज सकते हैं। कहानी- लेखन के लिए कोई शब्द सीमा नहीं है जितनी कहानी की माँग हो उसके अनुसार लिखी जा सकती है।
3. एक प्रतियोगी एक से ज्यादा रचना भी प्रतियोगिता में भेज सकता हैं।
4. प्रविष्टि भेजने की समय सीमा 20 दिसंबर 2021 से 12 फरवरी 2022 तक तक ही है, इसके बाद भेजी गई प्रविष्टियां स्वीकार्य नहीं होगी।
5. आपकी रचना आपकी स्वंय की लिखी स्वरचित, मौलिक, अप्रकाशित और अप्रसारित होनी चाहिए।
6. आपकी रचना में किसी भी धर्म, जाति, सम्प्रदाय, लिंग या क्षेत्र के प्रति घृणास्पद अथवा आहत कर देने वाले शब्दों का समावेश नहीं होना चाहिए। किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में सारा दायित्व प्रतिभागी के स्वयं का होगा।
7. कृपया प्रविष्टि भेजने से पहले रचना में व्याकरण एवं वर्तनी सम्बन्धी त्रुटियों की जाँच अवश्य करें।
8. प्रतिभागी अपनी नवीनतम फोटो के साथ अपना संक्षिप्त परिचय (व्यवसाय, पत्र - व्यवहार का पता और फोन नंबर) अपने स्टोरी मिरर के प्रोफाइल में अपडेट अवश्य करें।
पुरस्कार :
1. १० विजेताओं को स्टोरिमिरर की तरफ़ से २५० रुपये का गिफ्टवॉउचर के साथ डीजिटल सर्टिफिकेट दिया जायेगा।
2..सभी प्रतिभागियों को डिजिटल सर्टिफिकेट दिया जायेगा।
नोट :- रचना केवल प्रतियोगिता के लिंक पर ही जाकर प्रेषित की जानी चाहिए।