STORYMIRROR

#कहानी लेखन प्रतियोगिता

SEE WINNERS

Share with friends

हिन्दीजगत् व स्टोरीमिरर द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित 'कहानी लेखन प्रतियोगिता' हेतु नियम व शर्तें :


●  यह प्रतियोगिता हर आयु के नवोदित रचनाकारों के लिये है। आयुसीमा कोई मायने नहीं रखती। ऐसे लेखक जिनके उपन्यास या कहानी संग्रह पूर्व में प्रकाशित हो चुके हैं, इस प्रतियोगिता के लिये पात्र नहीं होंगे।

(विशेष : पत्र - पत्रिकाओं व साझा संकलनों में प्रकाशित लेखक इस प्रतियोगिता हेतु अर्ह हैं।)

● प्रविष्टि भेजने की समय सीमा दिनाँक 06 अप्रैल 2020 से 20 अप्रैल 2020 है। निश्चित अवधि के उपरान्त भेजी गयी प्रविष्टियों को प्रतियोगिता में समिल्लित नहीं किया जायेगा। 

● आपके द्वारा भेजी गयीं रचनाएँ मौलिक होनी चाहिए व उनमें किसी भी धर्म, जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, लिंग इत्यादि के प्रति घृणास्पद अथवा आहत करने वाले कथ्य का समावेश नहीं होना चाहिए। किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में सारा दायित्व प्रतिभागी का स्वयं होगा।

● प्रतिभागी के द्वारा भेजी गयी प्रथम कहानी को ही प्रतियोगिता में स्थान दिया जायेगा तथा कहानी की शब्द सीमा 500 शब्दों से 3000 शब्दों के मध्य होनी चाहिए।

● विषय का कोई प्रतिबंध नहीं है। रचनाकार स्वेच्छा से विषय का चयन करने के लिये स्वतंत्र हैं।

● प्रतिभागी अपनी नवीनतम फ़ोटो के साथ अपना संक्षिप्त परिचय (व्यवसाय, पत्र व्यवहार का पता व दूरभाष क्रमांक सम्मिलित हो) अपने स्टोरीमिरर की प्रोफाइल में अवश्य अपडेट करें।

● निर्णायक मण्डल का निर्णय अंतिम व सर्वमान्य होगा।


परिणाम और पुरस्कार :

● परिणाम 20 मई 2020 को स्टोरीमिरर की वेबसाईट पर घोषित किया जाएगा।

● प्रथम पुरस्कार स्टोरीमिरर का गोल्ड मेंबरशिप व प्रमाणपत्र।

● द्वितीय पुरस्कार सिल्वर मेंबरशिप व प्रमाणपत्र।

● तृतीय पुरस्कार ब्रॉन्ज मेंबरशिप व प्रमाणपत्र

● प्रथम तीन स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को हिन्दीजगत् की ओर से विशेष पुरस्कार।

●  पंद्रह उल्लेखनीय स्थान प्राप्त करने वाली रचनाओं को स्टोरीमिरर का 300 रुपये का शॉप वॉउचर व डिजिटल प्रमाणपत्र दिया जाएगा।

● सभी प्रतिभागियों को डिजिटल प्रशस्ति - पत्र दिया जाएगा।


नोट-: रचना केवल प्रतियोगिता के लिंक पर ही जाकर प्रेषित की जानी चाहिए। प्रतियोगिता में भागीदारी पूर्णतः निशुल्क है।




Trending content