STORYMIRROR

#गीतों भरी कहानी लेखन प्रतियोगिता

SEE WINNERS

Share with friends

मध्य प्रदेश की सुविख्यात कवयित्री व लेखिका मेघा राठी एवं स्टोरीमिरर द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित 'गीतों भरी कहानी' लेखन प्रतियोगिता 20 जुलाई 2021 से 20 अगस्त 2021 तक 

गीतों भरी कहानी लेखन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए निम्नलिखित बातों पर ध्यान दीजिये-

1- कहानी के साथ बॉलीवुड गीतों को कथानक के अनुरूप ही प्रयोग करें।ऐसा न लगे कि गीत अनावश्यक रूप से प्रयोग किया गया है।

2- गीत की सिर्फ दो या तीन पंक्तियां ही आपको कहानी के साथ लिखनी हैं।

3- फूहड़ व अश्लील गीतों का प्रयोग न करें हाँ यदि कथानक की मांग है तो किया जा सकता है।

4 - किसी भी प्रकार की शब्द सीमा की बाधा नहीं है। 

5 - कहानी स्वरचित होनी चाहिए|

6 - भाषा - हिंदी

7 -किसी भी प्रकार के अपशब्द का उपयोग कहानी में ना हो |

8 -किसी भी प्रकार से जाति, धर्म या भाषा एवं राजनैतिक दृष्टिकोण को केंद्रित कर कहानी ना लिखी गयी हो |

9 - कहानी भेजने की समयावधि 20 जुलाई 2021 से 20 अगस्त 2021 तक 

10- प्रतिभागी अपनी नवीनतम फ़ोटो के साथ अपना संक्षिप्त परिचय (व्यवसाय, पत्र व्यवहार का पता व दूरभाषक्रमांक सम्मिलित हो) अपने स्टोरीमिरर की प्रोफाइल में अवश्य अपडेट करें।


11- यदि रचना किसी भी दूसरे लेखक की कॉपी की हुई पाई जाती है तो स्टोरीमिरर की वेबसाइट से उसे डीलिट कर दिया जाएगा।

12 - अपनी कहानी में वर्तनी व व्याकरण का विशेष ध्यान रखें। कहानी मौलिक होनी चाहिए, आप किसी अन्य की रचना की नकल नहीं कर सकते।

 13 - एक रचनाकार कितनी भी रचनाएँ प्रेषित कर सकता है।


परिणाम


20 सितंबर 2021 को स्टोरीमिरर की वेबसाइट पर घोषित किया जायेगा। 


● सर्वश्रेष्ठ कहानियों का एक ईबुक बनाया जायेगा 


● सभी प्रतिभागियों को स्टोरीमिरर की तरफ़ से 100 रूपए का शाप वाउचर और डिजिटल सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा


नोट: कहानी केवल प्रतियोगिता के लिंक पर ही जाकर प्रेषित की जानी चाहिए। प्रतियोगिता में भागीदारी पूर्णतः निशुल्क है।