शिक्षक दिवस के अवसर पर कलम बोलती है साहित्य समूह और स्टोरीमिरर द्वारा संयुक्त आयोजन प्रतियोगिता "क्या खोया? क्या पाया? "
कोरोना काल ने बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों को बहुत प्रभावित किया है। शिक्षा क्षेत्र में नई नई प्रदत्तियां अपनाई गई। इसके बावजूद भी बहुत सारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। कई अच्छे बुरे स्थितियों का सामना करना पड़ रहा है।
आईए हम अपने उन्हीं अच्छे और बुरे अनुभवों अपनी रचना में ढाले और एक सुन्दर रचना का सृजन करे।
, तो फिर देर किस बात की उठाये कलम और लिख भेजिये। अपने अनुभव और लेखन के सहयोग से एक सुंदर और सब को सोचने पर मजबूर लेने वाली या मनोरंजक रचना.. ... क्योकि अब कलम ✍️ बोलती है साहित्य समूह और स्टोरी मिरर संयुक्त रूप से लाया हैं एक सब से अनोखा आयोजन 'क्या खोया?, क्या पाया? "
नियम :-
1. यह आयोजन हर उम्र के रचनाकारों के लिए हैं, आयु की कोई सीमा नहीं है।
2. इस आयोजन में गद्य में सिर्फ कहानी या लघुकथा स्वीकार्य है, और पद्य की कोई भी विधा में आप अपनी प्रविष्टियां भेज सकते हैं। कहानी- लेखन के लिए कोई शब्द सीमा नहीं है जितनी कहानी की माँग हो उसके अनुसार लिखी जा सकती है।
3. एक प्रतियोगी एक से ज्यादा रचना भी प्रतियोगिता में भेज सकता हैं।
4. प्रविष्टि भेजने की समय सीमा 05 सितंबर 2021 से 05 अक्टूबर 2021 तक की ही हैं, इसके बाद भेजी गई प्रविष्टियां स्वीकार्य नहीं होगी।
5. आपकी रचना आपकी स्वंय की लिखी स्वरचित, मौलिक, अप्रकाशित और अप्रसारित होनी चाहिए।
6. आपकी रचना में किसी भी धर्म, जाति, सम्प्रदाय, लिंग या क्षेत्र के प्रति घृणास्पद अथवा आहत कर देने वाले शब्दों का समावेश नहीं होना चाहिए। किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में सारा दायित्व प्रतिभागी के स्वयं का होगा।
7. कृपया प्रविष्टि भेजने से पहले रचना में व्याकरण एवं वर्तनी सम्बन्धी त्रुटियों की जाँच अवश्य करें।
8. प्रतिभागी अपनी नवीनतम फोटो के साथ अपना संक्षिप्त परिचय (व्यवसाय, पत्र - व्यवहार का पता और फोन नंबर) अपने स्टोरी मिरर के प्रोफाइल में अपडेट अवश्य करें।
9. प्रतियोगिता में विजेता का चुनाव "कलम ✍️ बोलती है साहित्य समूह" द्वारा लिया गया निर्णय अंतिम और सर्वमान्य होगा।
पुरस्कार :
1. १० विजेताओं को स्टोरिमिरर की तरफ़ से २५० रुपये का गिफ्टवॉउचर के साथ डीजिटल सर्टिफिकेट दिया जायेगा।
2..सभी प्रतिभागियों को डिजिटल सर्टिफिकेट दिया जायेगा।
नोट :- रचना केवल प्रतियोगिता के लिंक पर ही जाकर प्रेषित की जानी चाहिए।