STORYMIRROR

#अंतरराष्ट्रीय कहानी-कविता लेखन प्रतियोगिता

SEE WINNERS

Share with friends

राष्ट्रभाषा हिन्दी दिवस 14 सितम्बर के अवसर पर विश्व कविता पाठ और स्टोरीमिरर द्वारा संयुक्त आयोजन

अंतरराष्ट्रीय कहानी-कविता लेखन प्रतियोगिता

प्रविष्टि भेजने की समय सीमा 14  सितंबर 2021 से 14 अक्टूबर 2021 तक

आमतौर पर 'हिंदी दिवस' आते ही हिंदी की अंग्रेजी के साथ प्रतिस्पर्धा शुरू हो जाती है, या कहें तो लोग इसे अंग्रेजी के साथ खड़ा करने की कोशिश करने लगते हैं। हिंदी हमारे देश की राजभाषा है। इसे राजभाषा से राष्ट्रभाषा बनाने की दिशा में कई आंदोलन चल रहे हैं। जिस दिन इसे राष्ट्रभाषा का दर्जा मिल जाएगा वह दिन हमारे लिए अत्यंत गौरवपूर्ण और स्वर्णिम दिन होगा। लेकिन मेरा मत है कि इसे राष्ट्रभाषा के साथ साथ जनभाषा भी बनाया जाए। सभी प्रेम करें इस भाषा से,ताकि यह केवल किताबों वाली राजभाषा बनकर न रह जाए, बल्कि बहुत जीवंत होकर


यह जन-जन की भाषा बने। हरेक व्यक्ति हिंदी से प्रेम करे। उसे अपनाने में वह शर्म और संकोच न करे । साथ ही हिंदीभाषी लोगों को सम्मान भी मिले। इसे जानने-पढ़ने वाले को रोजगार मिले या दूसरे शब्दों में कहें तो हिंदी भाषा को राष्ट्रभाषा के साथ रोजगारोन्मुख भी बनाया जाय। तभी इसे अंग्रेजी के बराबर खड़ा किया जा सकता है। साथ ही हिंदी दिवस को भाषायी प्रतिस्पर्धा की जगह एक उत्सव की तरह भी मनाया जाए। क्योंकि हिंदी भाषा को अपनाना कोई हीनता नहीं है। जहाँ हीनता होती है वहां पर स्पर्धा होती है। हिंदी तो स्वयं में संपूर्ण है - अलका 'सोनी'



नियम व शर्तें :




● यह उत्सव हर आयु के रचनाकारों के लिये है। आयुसीमा कोई मायने नहीं रखती।


● प्रविष्टि भेजने की समय सीमा 14  सितंबर 2021 से 14 अक्टूबर 2021 तक है । निश्चित अवधि के उपरान्त भेजी गयी प्रविष्टियों को प्रतियोगिता में समिल्लित नहीं किया जायेगा।


● आपके द्वारा भेजी गयीं रचनाएँ मौलिक होनी चाहिए। किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में सारा दायित्व प्रतिभागी का स्वयं होगा।


● प्रतिभागी अपनी नवीनतम फ़ोटो के साथ अपना संक्षिप्त परिचय (व्यवसाय, पत्र व्यवहार का पता व दूरभाषक्रमांक सम्मिलित हो) अपने स्टोरीमिरर की प्रोफाइल में अवश्य अपडेट करें।


● यदि रचना किसी भी दूसरे लेखक की कॉपी की हुई पाई जाती है तो स्टोरीमिरर की वेबसाइट से उसे डीलिट कर दिया जाएगा।


● अपनी कहानी या कविता में वर्तनी व व्याकरण का विशेष ध्यान रखें। कहानी मौलिक होनी चाहिए, आप किसी अन्य की रचना की नकल नहीं कर सकते।


● शब्द संख्या रचनाकार के ऊपर है। हमारी तरफ़ से कोई प्रतिबन्ध नहीं है।


● 2 ही विधाओं में रचनाएं स्वीकार की जाएँगी। कविता या कहानी।


● एक रचनाकार कितनी भी रचनाएँ प्रेषित कर सकता है।




पुरस्कार:


  • सभी प्रतिभागियों को स्टोरीमिरर की तरफ़ से 100रूपए का शाप वाउचर और डीजिटल सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा।
  • 5 कहानियों और 5 कविताओं के विजेताओं को स्टोरिमिरर की तरफ़ से 200 रुपये का गिफ्टवॉउचर के साथ डीजिटल सर्टिफिकेट दिया जायेगा।


नोट: रचना केवल प्रतियोगिता के लिंक पर ही जाकर प्रेषित की जानी चाहिए। प्रतियोगिता में भागीदारी पूर्णतः निशुल्क है।