STORYMIRROR

#शब्दों के मोती (अंतरराष्ट्रीय काव्य प्रतियोगिता)

SEE WINNERS

Share with friends

#शब्दों के मोती


अंतरराष्ट्रीय काव्य प्रतियोगिता


प्रतिभागी अपनी रचनाओं को 10 अप्रैल 2022 से 10 मई 2022 तक प्रेषित कर सकते हैं


रचनाओं की संख्या, विषय, विधा या शब्द संख्या का कोई बंधन नहीं है 


उल्लेखनीय स्थान प्राप्त करने वाली 50 रचनाओं को सम्मिलित कर के स्टोरीमिरर एक ई-बुक बनाएगा और अपने पटल पर प्रकाशित करेगा


इस प्रतियोगिता में भाग लेने के नियम व शर्तें निम्नानुसार हैं:


  1. केवल हिंदी रचनाएं स्वीकृत होंगी।
  2. प्रतियोगिता में प्रतिभाग निःशुल्क रहेगा।
  3. प्रतिभागियों के लिए आयु का कोई बंधन नहीं।
  4. प्रतिभागियों के लिए उद्गम देश का कोई बंधन नहीं। विश्व के सभी देशों के नागरिक प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।
  5. रचनाओं की संख्या पर कोई बंधन नहीं। आप जितनी चाहे उतनी रचनाएं प्रेषित कर सकते हैं।
  6. रचनाओं पर विषय का कोई बंधन नहीं।
  7. रचनाओं पर विधा का कोई बंधन नहीं। आप कविता, गीत, ग़ज़ल, दोहा या अन्य किसी भी विधा में रचना प्रेषित कर सकते हैं। तथापि अगर रचना स्वच्छंद न हो और किसी ऐसी विधा में हो जिस की संरचना के अपने नियम होते हैं तो उन नियमों का पालन आवश्यक हैं। जैसे ग़ज़ल है तो उसका बह्र में होना ज़रूरी है या दोहा है तो वह उसके निर्धारित मात्रा भार इत्यादी... में होना आवश्यक है। अगर आप की रचना इन नियमों का पालन नहीं करती तो रचना को स्वच्छंद रचना कह कर ही प्रेषित करें।
  8. रचनाओं पर शब्द संख्या का कोई बंधन नहीं।
  9. रचना में किसी भी प्रकार की अश्लीलता हो तो वह अस्वीकृत हो जाएगी।
  10. रचना स्वरचित हो और स्टोरीमिरर पर पहले से प्रकाशित ना हो अन्यथा वह अस्वीकृत होगी। कोई भी रचना कहीं से भी नकल की हुई पाई गई तो प्रेषक इस के लिए कानूनी तौर पर स्वयं उत्तरदायी होगा / होगी।


चूँकि यह प्रतियोगिता आपकी प्रतिभा को परखने हेतु और पुरस्कृत करने हेतु की जा रही है अतः उन रचनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी जिनमें विषय, शिल्प, शैली आदि की नवीनता हो तथा जो सम्बंधित काव्य विधा के नियमों का पालन कर के लिखी गईं हो। भाषा शुद्धता और व्याकरण शुद्धता को भी प्राथमिकता दी जाएगी।

प्रतियोगिता सोहार्दपूर्ण रहे, यह प्रतिभागियों का भी दायित्व है। किसी भी प्रकार के स्पष्टीकरण के लिए अथवा शिकायत होने पर कहीं अन्य वार्तालाप के स्थान पर आयोजकों से निसंकोच संपर्क करें। इस हेतु प्रतियोगिता के समय एवं पश्चात् भी hindi@storymirror.com पर ई-मेल से संपर्क स्थापित किया जा सकता है।


पुरस्कार:

1. उल्लेखनीय स्थान प्राप्त करने वाली 50 रचनाओं को सम्मिलित कर के स्टोरीमिरर एक ई-बुक बनाएगा और अपने पटल पर प्रकाशित करेगा व डिजिटल प्रसंशा प्रमाणपत्र दिया जाएगा।

2 . लगातार १० दिनों तक भाग लेने वाले प्रतिभागी को स्टोरिमिरर की ओर से २५० रुपये का गिफ्ट वॉउचर दिया जायेगा।

3 . प्रत्येक प्रतिभागी को रचना प्रेषित करने पर डिजिटल सहभाग-पत्र प्रदान किया जाएगा।



नोट: रचना केवल प्रतियोगिता के लिंक पर ही जाकर प्रेषित की जानी चाहिए। प्रतियोगिता में भागीदारी पूर्णतः निशुल्क है।