STORYMIRROR

#कहानी / कविता लेखन प्रतियोगिता : अनीता भारद्वाज जी द्वारा आयोजित

SEE WINNERS

Share with friends

विशेष अध्यापक, क्राफ्टर, लेखिका, कवयित्री नई दिल्ली से अनीता भारद्वाज जी एवं स्टोरीमिरर द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित 

कहानी / कविता लेखन प्रतियोगिता

13 नवंबर 2021 से 15 जनवरी 2022 तक


नियम :-


1. यह आयोजन प्रत्येक देश के हर उम्र के रचनाकारों के लिए हैं l क्षेत्र तथा आयु की कोई सीमा नहीं है।


2. प्रतियोगिता को विषय मुक्त रखा गया है अर्थात् आप किसी भी विषय पर अपनी रचना प्रस्तुत करने के लिए स्वतंत्र हैं l


3. इस आयोजन में गद्य में सिर्फ कहानी या लघुकथा स्वीकार्य है, और पद्य की कोई भी विधा में आप अपनी प्रविष्टियां भेज सकते हैं। कहानी/कविता लेखन के लिए कोई अधिकतम शब्द सीमा नहीं है l


4. एक प्रतियोगी एक से ज्यादा रचना भी प्रतियोगिता में भेज सकता हैं।


5. प्रविष्टि भेजने की समय सीमा 12 नवंबर 2021 से   15 जनवरी 2022 तक ही है, इसके बाद भेजी गई प्रविष्टियां स्वीकार्य नहीं होगी।


6. आपकी रचना स्वरचित, मौलिक, अप्रकाशित और अप्रसारित होनी चाहिए।


7. आपकी रचना में किसी भी राजनीतिक दल, धर्म, जाति, सम्प्रदाय, लिंग या क्षेत्र के प्रति घृणास्पद अथवा आहत कर देने वाले शब्दों का समावेश नहीं होना चाहिए। किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में सारा दायित्व स्वयं प्रतिभागी का होगा।


8. कृपया प्रविष्टि भेजने से पहले रचना में व्याकरण एवं वर्तनी सम्बन्धी त्रुटियों की जाँच अवश्य कर लें l


9. प्रतिभागी अपनी नवीनतम फोटो के साथ अपना संक्षिप्त परिचय (नाम, व्यवसाय, पत्र - व्यवहार का पता, फोन नंबर, ई - मेल ) अपने स्टोरी मिरर के प्रोफाइल में अपडेट अवश्य करें।


10. प्रतियोगिता में विजेता का चुनाव निष्पक्ष एवं विद्वान् निर्णायक मंडल द्वारा किया जायेगा l निर्णायकों का निर्णय अंतिम और सर्वमान्य होगा।


पुरस्कार : 


1. १० विजेताओं को स्टोरिमिरर की तरफ़ से २५० रुपये का स्टोरीमिरर का शॉप वॉऊचर (कूपन कोड) के साथ डीजिटल सर्टिफिकेट दिया जायेगा।


2..सभी प्रतिभागियों को डिजिटल सर्टिफिकेट दिया जायेगा। 


नोट :- रचना केवल प्रतियोगिता के लिंक पर ही जाकर प्रेषित की जानी चाहिए।