लघुकथा एवं कविता लेखन प्रतियोगिता
हर व्यक्ति के जीवन में कुछ ऐसे यादगार पल होते हैं जिन्हें हम "लम्हें जिंदगी के " मानते हैं
बस इन्हीं भूल चुके खूबसूरत और उपयोगी पलों को वापस याद दिलाने के लिए "लम्हें जिंदगी के" ग्रुप और स्टोरीमिरर की तरफ से हम आपके लिए लाए हैं ये प्रतियोगिता
"लम्हें जिंदगी के "
तो उठाइये कलम कीजिए याद उन बेशकीमती लम्हों को और लिख भेजिए हमें वो यादगार पल जिसने आपकी जिंदगी को कोई नयी खुशियां दी हो |
ये आपकी असल जिंदगी पर भी आधारित हो सकती है या फिर काल्पनिक भी हो सकती है |
प्रतियोगिता हेतु नियम व शर्तें : -
● यह प्रतियोगिता हर आयु के रचनाकारों के लिये है। आयुसीमा कोई मायने नहीं रखती।
● आप अपनी रचना कविता व लघुकथा किसी भी विधा में लिख सकते हैं पर रचना मौलिक, अप्रकाशित व अप्रसारित हो |
● रचनाओं पर शब्द संख्या का कोई बंधन नहीं है।
● आपके द्वारा भेजी गयीं रचनाएँ मौलिक होनी चाहिए। किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में सारा दायित्व प्रतिभागी का स्वयं होगा।
● प्रतिभागी अपनी नवीनतम फ़ोटो के साथ अपना संक्षिप्त परिचय (व्यवसाय, पत्र व्यवहार का पता व दूरभाष क्रमांक सम्मिलित हो) अपने स्टोरीमिरर की प्रोफाइल में अवश्य अपडेट करें।
● यदि रचना किसी भी दूसरे लेखक की कॉपी की हुई पायी जाती है तो स्टोरीमिरर की वेबसाइट से उसे डीलिट कर दिया जाएगा।
● अपनी लघुकथा या कविता में वर्तनी व व्याकरण का विशेष ध्यान रखें। कहानी मौलिक होनी चाहिए, आप किसी अन्य की रचना की नकल नहीं कर सकते।
● 2 ही विधाओं में रचनाएं स्वीकार की जाएँगी। कविता या लघुकथा।
● एक रचनाकार कितनी भी रचनाएँ प्रेषित कर सकता है।
'लम्हें जिंदगी के' फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://www.facebook.com/groups/302001404425003/?ref=share
परिणाम और पुरस्कार
● रचनाओं की गुणवत्ता के आधार पर ही विजेताओं का चयन किया जायेगा।
● परिणाम 18 अप्रैल 2022 को स्टोरीमिरर वेबसाइट पर घोषित किया जाएगा।
● कविता और लघुकथा में प्रथम, द्वतीय एवम तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को "Enhancer Group" की तरफ़ से क्रमशः 1000/-, 750/-, 500/- रुपये का नक़द पुरस्कार दिया जायेगा।
● सभी प्रतिभागियों को स्टोरीमिरर और "लम्हें जिंदगी के" द्वारा डीजिटल सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा।
सभी विजेताओं की रचनाओं का ईबुक बनाया जायेगा।
नोट: रचना केवल प्रतियोगिता के लिंक पर ही जाकर प्रेषित की जानी चाहिए। प्रतियोगिता में भागीदारी पूर्णतः निशुल्क है।