STORYMIRROR

#मेरे मार्गदर्शक

SEE WINNERS

Share with friends

कोई भी इनसान अपने जीवन में कभी भी किसी के भी कार्यों, विचारों से प्रभावित या प्रेरित हो सकता है। यह अक्सर हम सभी के जीवन में होता है। प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से वह कब हमारा मार्गदर्शक बन जाता है, हमें भी पता नहीं चलता। किन्तु जब एक दिन हम उनके बताए हुए रास्तों पर चलकर कामयाबी के शिखर पर पहुॅंच जातें हैं तो सारा श्रेय उन्हीं को देते हैं। चाहे वह हमारे माता-पिता, भाई-बहन, गुरु, संगी-साथी आदि में से कोई भी हो, या यह भी हो सकता है कि हम अपने जीवन में ब्रह्मांड की किसी खूबसूरत रचना से प्रभावित या प्रेरित हुए हों। वह कुछ भी हो सकता है। जैसे पशु, पंछी, नदी, पहाड़, चींटी, हरियाली, बाढ़, सूखा आदि। 

आपकी लिखी कहानियाॅं किसी के जीवन में नया सवेरा, नई उम्मीद और नई आशा जगा सकतीं हैं। इसलिए प्रस्तुत प्रतियोगिता 'मेरे मार्गदर्शक' में सभी रचनाकारों को ऐसी कहानियाॅं लिखनी हैं जो कि प्रेरणादायक हो। 

नियम व शर्तें 

1: आपको अपनी कहानी 10 जून 2022 से 10 जुलाई 2022 तक के अंदर ही प्रेषित करनी होगी।

2: सिर्फ़ कहानी विधा में ही लिखना है।

3: ज़्यादा से ज़्यादा शब्दों में कितनी भी बड़ी कहानी लिख सकते हैं। और कम से कम 300 शब्दों में तो होनी ही चाहिए।


4: आपकी रचना मौलिक व स्वरचित होनी चाहिए। यदि कहीं से कॉपी की हुई पाई गई तो आपको प्रतिबंधित कर दिया जाएगा, साथ ही कहानी को भी डीलिट कर दिया जाएगा।

5: ध्यान रखें यदि आपकी कहानी पहले से ही स्टोरीमिरर पर है तो आप उसे दोबारा स्टोरीमिरर पर नहीं प्रेषित कर सकते।

6: यदि आपकी कहानी पहले से कहीं और जगह पर प्रकाशित है लेकिन स्टोरीमिरर पर अब तक प्रेषित नहीं की गई है तो इस प्रतियोगिता में आप प्रेषित कर सकते हैं।

7: व्याकरण और मात्राओं की त्रुटियों का विशेष ध्यान रखें। यह आपके साहित्यिक जीवन के सफ़र के लिए भी जरूरी है और आपके पाठकों के लिए भी। 

8: प्रतियोगिता के लिंक पर जाकर ही आपको अपनी कहानी प्रेषित करनी होगी तभी वह प्रतियोगिता में मान्य होगा।

9: किसी भी प्रकार का पीडीएफ फाइल आदि स्वीकार्य नहीं है। इसलिए अपनी कहानी टेक्स्ट फार्मेट में ही प्रेषित करें।

10: एक कहानीकार कितनी भी कहानियाॅं प्रेषित कर सकता है।


पुरस्कार

1: प्रतियोगिता में आयी हुई कहानियों में से 10 कहानियों को संपादकीय स्कोर के अनुसार विजेता घोषित किया जाएगा। और पुरस्कार स्वरूप डिजिटल विनर सर्टिफिकेट के साथ-साथ स्टोरीमिरर ₹300 का शॉप वाउचर भी दिया जाएगा। इसके अलावा स्टोरीमिरर हिन्दी के फेसबुक व इंस्टाग्राम पेज पर विजेताओं का पोस्टर बना कर पोस्ट किया जाएगा।

2: सभी प्रतिभागियों को डिजिटल पार्टीसिपेट सर्टिफिकेट (प्रशस्तिपत्र) दिया जाएगा।


प्रतियोगिता से सम्बंधित किसी भी विषय पर अपनी प्रतिक्रिया आप हमें hindi@storymirror.com पर मेल कर सकते हैं