STORYMIRROR

# दिल ढूंढता है..

SEE WINNERS

Share with friends

‘ ...प्यार महज़ पाने की राह नहीं होती 

पाकर खोना भी इसकी फ़ितरत है !’

 

इस वैलेंटाईन डे पर समर्पित करें कहानियों और कविताओं को उन्हें जिन्हे आप प्यार करते है। यह प्रतियेगिता लेखक श्री. राकेश मढ़ोतरा  के स्टेरीमिरर के बेस्ट सेलिंग उपन्यास “ दिल ढूंढता है..  ” से प्रेरित है।

श्री. राकेश मढ़ोतरा  साजिद नाडियादवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के सीईओ हैं। उन्होंने ‘दिशाएं’ और ‘मुलाकात’ जैसी जानेमानी टेलीफिल्म्स का निर्देशन किया है। उन्होंने बी. आर. चोपड़ा फिल्म्स के लिए टेलीफिल्म्स का निर्देशन भी किया।

 

प्रतियोगिता के लिए नियम :

 

१. सभी कहानियां और कविताएं ‘रोमांस’ शैली में होनी चाहिए।

२. कहानियां और कविताएं हिंदी में प्रस्तुत/प्रविष्ट की जा सकती हैं।

३. रचना प्रस्तुत/प्रविष्ट करने के लिए कोई शब्द सीमा नहीं है।

४. केवल प्रतियोगिता लिंक के माध्यम से प्रस्तुत/प्रविष्ट की गई प्रविष्टियां/रचनाएं ही मान्य होगी।

५. विजेताओं का फैसला स्टोरीमिरर के संपादकीय स्कोर और श्री. राकेश मढ़ोतरा  के स्कोर के आधार पर किया जाएगा। मूल्यांकन पाठकों की पसंद, टिप्पणियां और रेटिंग के माध्यम से किया जाएगा।

६. StoryMirror का निर्णय सभी प्रतिभागियों पर अंतिम और बाध्यकारी होगा।

७. प्रतिभागियों को अपने मूल लेखन को प्रस्तुत/प्रविष्ट करना होगा।

८. प्रस्तुत/प्रविष्ट की जाने वाली कहानियों और कविताओं की संख्या की कोई सीमा नहीं है।

९. निबंध/लेख प्रस्तुत/प्रविष्ट करने की अनुमति नहीं है।

१०. इस प्रतियोगिता के तहत एक बार प्रस्तुत/प्रविष्ट की गई कहानियों और कविताओं को स्टोरीमिरर प्लेटफॉर्म से वापस नहीं लिया जा सकता है।

 

पुरस्कार

शीर्ष 5 कहानियों और शीर्ष 5 कविताओं को लेखक के हस्ताक्षरसहित " दिल ढूंढता है..  " पुस्तक दी जाएगी।

 

पात्रता

प्रतियोगिता की अवधि - 24 जनवरी, 2020 से 14 फरवरी, 2020 तक

परिणाम - 29 फरवरी, 2020

भाषा : हिंदी

रचना प्रकार : कहानियां और कविताएं

संपर्क : marketing@storymirror.com / 022-49243888 / 022-49240082