STORYMIRROR

#अधूरी कहानी को पूरी करें कहानी प्रतियोगिता

SEE WINNERS

Share with friends

अधूरी कहानी को पूरी करें कहानी प्रतियोगिता 

प्रतियोगिता हेतु नियम व शर्तें : -

23 फरवरी 2022 से 23 मार्च 2022 तक 

10 विजेताओं को 'प्रेम गली' की लेखिका प्रियंका गुप्ता साहा की तरफ़ उपहार स्वरुप भेजीं जाएंगी 

● एक रचनाकार कितनी भी रचनाएँ प्रेषित कर सकता है।

● यह प्रतियोगिता हर आयु के रचनाकारों के लिये है। आयुसीमा कोई मायने नहीं रखती।

 ● आपके द्वारा भेजी गयीं रचनाएँ मौलिक होनी चाहिए। किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में सारा दायित्व प्रतिभागी का स्वयं होगा।

● प्रतिभागी अपनी नवीनतम फ़ोटो के साथ अपना संक्षिप्त परिचय (व्यवसाय, पत्र व्यवहार का पता व दूरभाष क्रमांक सम्मिलित हो) अपने स्टोरीमिरर की प्रोफाइल में अवश्य अपडेट करें।

कृपया इस अधूरी कहानी को पढ़कर फ़िर अपने शब्दों में पूरी करके प्रतियोगिता में सबमिट करें 

रोहन बदहवास सा हॉस्पिटल के ऑपरेशन थिएटर के बाहर चहलकदमी कर रहा था । ऑपरेशन थिएटर की रेड लाइट उसे चिढ़ा रही थी । पिछले 3 घंटे से सोनिया ऑपरेशन थिएटर के अंदर थी । अकेले रोहन की घबराहट बढ़ती ही जा रही थी । कभी वह सोनिया की सलामती के लिए भगवान से प्रार्थना करता ;कभी ऑपरेशन थिएटर की लाइट की तरफ देखता ;कभी घड़ी की तरफ देखता । 


तब ही रोहन की नज़र सामने से आती ,सोनिया की मम्मी जयाजी पर पड़ी ।जयाजी की मानसिक मजबूती उनके व्यक्तित्व से ही झलकती थी ।वक़्त के थपेड़ों ने उन्हें हर परिस्थिति को धैर्य से सम्हालना सीखा दिया था । उनके स्वयं के मन के समंदर के भीतर भारी तूफ़ान आया हुआ था ;लेकिन चिंता की लहरें उनके साहस के किनारों को हिला नहीं पा रही थी । रोहन के फ़ोन के बाद से अब तक उन्होंने अपने को सम्हाल रखा था । वह अच्छे से जानती थी कि अगर वह ज़रा भी बिखरी तो रोहन और सोनिया को कौन समेटेगा ।


उधर अब तक रोहन अपने आपको जैसे -तैसे सम्हाल रखा था ;लेकिन जयाजी पर नज़र पड़ते ही रोहन के सब्र का बाँध टूट गया और वह बिलख -बिलख कर रोने लगा । 


"रोहन बेटा ,फ़िक्र मत करो । सब ठीक हो जाएगा । ",जयाजी रोहन को दिलासा देने लगी । जयाजी की इकलौती बेटी सोनिया जीवन और मृत्यु के मध्य झूल रही थी । रोहन के घरवालों ने तो उसी दिन रोहन से सारे संबंध तोड़ लिए थे ;जिस दिन उसने जयाजी की बेटी सोनिया का हाथ थामा था । 




कलमकरों आपके समक्ष एक बहुत ही खूबसूरत चुनौती है । आप सब अपनी कल्पनाओं को पंख लगाकर इस अधूरी कहानी को पूरा कीजिये । 


कहानी के लिए न्यूनतम शब्द सीमा है 700 शब्द ;अधिकतम कितने भी शब्द हो सकते हैं।

नोट: रचना केवल प्रतियोगिता के लिंक पर ही जाकर प्रेषित की जानी चाहिए। प्रतियोगिता में भागीदारी पूर्णतः निशुल्क है।