दिल में जलन आखों में तपन का दौर है।
तुम्हारा शत्रु तुम्हारे ही भीतर का चोर है।
जिसे हर वक़्त यही तकलीफ रहती है।
उसके नाम के बदले किसी के नाम का शोर है।
मेरा नाम सुनकर तूफ़ान भी थम जाते है।
गम रास्ता बदल लेते हैं जहां हम जाते हैं।
हम कांच नहीं जो आसानी से टूट जाएं।
आसान रास्तों पे ज़रा हम कम जाते हैं।