खुशबू महकेगी नेकियत से दुआओं का तय है मुक्कमल होना है । सुकूं है किरदार शिद्दत से निभाए सरिता कहानी तो एक दिन सभी को होना है। सरिता बर्थवाल
हर बेड़ी को तोडूगी मैं चाहे टूटे या ना टूटे आसमान पर हक है मेरा हांँ मैंने सब तारे लूटे लक्ष्य हासिल करना था तो ध्यान केंद्रित करके मैंने उच्चशिखर का स्वाद चखा है अब हिम्मत का हाथ न छूटे सरिता बर्थवाल