STORYMIRROR

#साहित्य संवेद कहानी प्रतियोगिता

SEE WINNERS

Share with friends

साहित्य संवेद व स्टोरीमिरर द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित 'कहानी लेखन प्रतियोगिता' हेतु नियम व शर्तें


 साहित्य संवेद एवं स्टोरीमिरर द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस कहानी लेखन प्रतियोगिता में आप सभी का स्वागत है। सभी लेखकों से आग्रह है कि अपनी कल्पनाओं को एक नई उड़ान दें । कोशिश कीजिए कि आपकी रचना भीड़ से अलग हटकर विचारपरक और संदेशपरक हो। कुछ ऐसा कि कोई कुप्रथा टूटे, कोई स्टीरियोटाइप सोच में परिवर्तन के साथ सामाजिक बदलाव आए।


● यह प्रतियोगिता हर आयु के रचनाकारों के लिये है।


● भाषायी शुद्धता का ध्यान रखें।


● प्रविष्टि भेजने की समय सीमा दिनाँक 20 अप्रैल 2020 से 30 अप्रैल 2020 है। निश्चित अवधि के उपरान्त भेजी गयी प्रविष्टियों को प्रतियोगिता में शामिल नहीं किया जायेगा।


● आपके द्वारा भेजी गयीं रचनाएँ मौलिक, स्वरचित, प्रकाशित/अप्रकाशित एवं अप्रसारित होनी चाहिए व उनमें किसी भी धर्म, जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, लिंग इत्यादि के प्रति घृणास्पद अथवा आहत करने वाले कथ्य का समावेश नहीं होना चाहिए। किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में सारा दायित्व प्रतिभागी का स्वयं होगा।


● प्रकाशित रचनाएं भी पोस्ट कर सकते हैं, अप्रकाशित को प्राथमिकता दी जाएगी। कहानी के नीचे प्रकाशित/अप्रकाशित एवं अप्रसारित लिखना अनिवार्य है। ध्यान रहे स्टोरीमिरर पर पहले से प्रकाशित न हो अन्यथा रिजेक्ट कर दिया जायेगा।


● प्रतियोगिता का परिणाम आने तक रचना कहीं भी अन्यत्र पोस्ट न करें एवं पूर्व प्रकाशित रचना को भी प्रतियोगिता के दौरान पुनः प्रकाशित या प्रसारित नहीं किया जाए। अन्यथा वह प्रतियोगिता से बाहर मानी जायेगी।


● किसी भी प्रतियोगिता की सफलता सदैव उसमें शामिल होने वाले प्रतिभागियों पर ही निर्भर करती है। अत: आप सभी सदस्यों से यह अपेक्षा है कि पूर्व आयोजनों की तरह इस प्रतियोगिता में भी अपनी अधिकतम सहभागिता देंगे।


●सभी मित्रों से आग्रह है कि इस पोस्ट को कॉपी पेस्ट कर अपने वाल पर स्थान दें ताकि अधिकाधिक लेखक इस प्रतियोगिता का हिस्सा बन सकें।


● शब्द सीमा: 500-2000 शब्द के बीच हो तो बेहतर। विषय आपकी इच्छानुसार। #कोरोना से इतर ज्वलंत और समसायिक विषय पर आपकी लेखनी की नज़र जाय तो बेहतर।


● हर प्रतिभागी कितनी भी कहानियाँ प्रेषित कर सकताहै। 


● प्रतिभागी अपनी नवीनतम फ़ोटो के साथ अपना संक्षिप्त परिचय (व्यवसाय, पत्र व्यवहार का पता व दूरभाष क्रमांक सम्मिलित हो) अपने स्टोरीमिरर की प्रोफाइल में अवश्य अपडेट करें।


● निर्णायक मण्डल साहित्य संवेद का ही निर्णय अंतिम व सर्वमान्य होगा।


परिणाम और पुरस्कार :


● परिणाम 30 मई 2020 को स्टोरीमिरर की वेबसाईट पर घोषित किया जाएगा।


● प्रथम पुरस्कार 'बन्धन तोड़ो न' एक पुस्तक दिया जायेगा।


● द्वितीय पुरस्कार साहित्य संवेद की तरफ से एक पुस्तक।


● तृतीय पुरस्कार में भी साहित्य संवेद की तरफ से एक पुस्तक।


● दस उल्लेखनीय स्थान प्राप्त करने वाली रचनाओं को स्टोरीमिरर का 250 रुपये का शॉप वॉउचर व डिजिटल प्रमाणपत्र दिया जाएगा।


● सभी प्रतिभागियों को डिजिटल प्रशस्ति - पत्र दिया जाएगा।


नोट-: रचना केवल प्रतियोगिता के लिंक पर ही जाकर प्रेषित की जानी चाहिए। प्रतियोगिता में भागीदारी पूर्णतः निशुल्क है।




Trending content