STORYMIRROR

#'कहानी एंव लघुकथा लेखन प्रतियोगिता

SEE WINNERS

Share with friends

साहित्य अर्पण व स्टोरीमिरर द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित 'कहानी एंवलघुकथा लेखन प्रतियोगिता' हेतु नियम व शर्तें :


●प्रतियोगिता सभी रचनाकारों के लिए है। आप सभी रचना भेजने के लिए स्वतंत्र है।


●प्रतियोगिता हेतु भेजी जाने वाली रचना पूर्णतया मौलिक, अप्रसारितएवम अप्रकाशित हो।

●प्रतियोगिता में प्रविष्टि भेजने की तारीख 5 अगस्त 2020 से 20 अगस्त 2020 तक रहेगी।

●आप सभी को प्रविष्टि भेजते वक्त विशेष ध्यान रखे कि रचना में किसी जाति धर्म राजनीति पर प्रहार एवम अपशब्दों का इस्तेमाल न किया गया हो।

●प्रतियोगिता में सिर्फ एक रचना ही मान्य है। अतः रचना जांच परख कर भेजे।

●रचना भेजने के पश्चात उसमें फेरबदल एवमडिलिट करना वर्जित होगा। ऐसा करने पर रचनाकार की रचना को प्रतियोगिता हेतु निरस्त समझा जाएगा।

●कहानी सृजन हेतु शब्द सीमा अधिकतम 2000 शब्द एवमलघुकथा की शब्द सीमा अधिकतम 500 शब्दों तक ही स्वीकार्य होगी।

● प्रतियोगिता विषय मुक्त रखी गई है। अतः आप किसी भी विषय पर लिखकर अपने साहित्यिक पंखों को उड़ान दीजिये।

● निर्णायक मण्डल का निर्णय अंतिम व सर्वमान्य होगा।



परिणाम एवम पुरस्कार:

●परिणाम स्टोरी मिरर की वेबसाइट एवम समूह दोनो जगह प्रकाशित किये जाएंगे।

●प्रथम पुरस्कार साहित्य अर्पण प्रमाण पत्र एवम साहित्य अर्पण मैग्जीन (अंतराष्ट्रीय ई पत्रिका) के 3 अंकों में लगातार रचना प्रकाशन।

●द्वितीय पुरस्कार साहित्य अर्पण प्रमाण पत्र एवं अंतराष्ट्रीय ई पत्रिका में 2 अंक में रचना प्रकाशन

●तृतीय पुरस्कार साहित्य अर्पण प्रमाण पत्र एवं अंतराष्ट्रीय ई पत्रिका में 1 माह के अंक में रचना प्रकाशन।

●पंद्रह उल्लेखनीय स्थान प्राप्त करने वाली रचनाओं को स्टोरीमिरर का 100 रुपये का शॉपवॉउचर व डिजिटल प्रमाणपत्र दिया जाएगा।

● सभी प्रतिभागियों को डिजिटल प्रशस्ति - पत्र दिया जाएगा।


नोट-: रचना केवल प्रतियोगिता के लिंक पर ही जाकर प्रेषित की जानी चाहिए। प्रतियोगिता में भागीदारी पूर्णतः निशुल्क है।

पत्रिका हेतु अधिक जानकारी के लिए आप सभी https://sahityaarpan.com/magazine_details.php?ID=MjE3MjgzOTUuMDYy लिंक पर विजिट कर सकते है।


Trending content