Become a PUBLISHED AUTHOR at just 1999/- INR!! Limited Period Offer
Become a PUBLISHED AUTHOR at just 1999/- INR!! Limited Period Offer

चिंगारी

चिंगारी

13 mins
14.3K


‘‘क्या तुम और गरीब...? तुम खुद करोड़ो की मालकिन....’’

‘‘हां शब्बू मैं बहुत गरीब हूँ। धन दौलत से कोई सुखी नहीं होता। स्त्री करोड़पति क्यूं न हो...अगर उसका पति चरित्रहीन हो तो उसकी बीवी बेहद गरीब हुई न। भलई वह करोड़पति हो...मुझसे बढ़कर कोई गरीब नहीं। ठीक इसी तरह अगर किसी मर्द की बीवी वफदार न हो तो...सच शब्बू मैं गरीब हूँ...बहुत गरीब।’’

अचानक गाड़ी रूक गई।

‘‘क्या हुआ...गाड़ी क्यों रोक दी?’’ शबनम ने पूछा।

‘‘बस आगे जाने का मन नहीं...ज़िंदगी भी कुछ ऐसी ही है शब्बू।’’ वह स्वयं को नहीं सम्भाल पाई। आंखों में मेघ उमड़ने लगे। कार पार्क कर चाबी हाथ में घूमाते हुए वीना पार्क की हरी भरी घास की तरफ बढ़ गई। दोनों गार्डन की मखमली घास पर टहलने लगी।

‘‘वीनी...’’ कुछ पूछना चाह कर भी शबनम आगे कुछ न बोल पाई।

‘‘औरत कई रूपों में बंट जाती है।’’ कह कर वीना एकदम चुप हो गई। पूरा एक घण्टा हो गया कार में घूमते। हंसते-हंसाते दोनों बीते दिनों की याद ताज़ा करती रही। अचानक वीना चुप हो गई। शबनम ने गाड़ी चलाती वीना के चेहरे को ध्यान से देखा जो कभी फूलों की तरह खिला रहता था...अब....समय कितना अन्तर ला देता है।

‘‘तू खुश तो है ना?’’ शबनम ने उसका चेहरा देखते हुए पूछा।

‘‘हां...इतनी खुश....हंसती हूँ तो रोना आता है।अधिक खुश हूँ ना.....इतने साल हो गए शादी को मैं ही एड़जस्ट हो पाई हूँ....मन को नहीं कर पाई हूँ.....क्या कमी है?’’ वीना ने ठहरे लहजे ‘‘शादी के बाद अगर पवन केवल मेरे साथ जीवन का सफर शुरू करता तो मैं कितनी सुखी होती। शब्बू वह मेरे होते हुए भी....’’वीना एक जख्मी हंसी हंसते हुए बोली‘‘ तुम तो जानती हो मेरे पति का स्वभाव कैसा है? उसकी आंखों में दर्द उभरा।

‘‘क्या अभी भी दूसरी औरत का कोई चक्कर...?’’

‘‘हां कभी खत्म नहीं होनेवाली आदत....फिर नया चक्कर.....’’

‘‘आखिर क्यों भागता है पवन दूसरी औरतों के पीछे? तुम जैसी सुन्दर सुशील पत्नी को छोड़कर...।’’ शबनम ने हैरत से पूछा‘‘ वह तुम्हारे बिना एक पल भी रह नहीं पाता है फिर भी...?

सच है कुछ मर्द...।’’

‘‘हां...सभी जानते है मैं बहुत अमीर औरत हूँ लेकिन सच यह है कि मैं एक गरीब औरत हूँ।’’

एक उदास मुस्कान उसके होंठों पर फैल गई।

‘‘क्या तुम और गरीब...? तुम खुद करोड़ो की मालकिन....’’

‘‘हां शब्बू मैं बहुत गरीब हूँ। धन दौलत से कोई सुखी नहीं होता....स्त्री करोड़पति क्यूं न हो....अगर उसका पति चरित्रहीन हो तो उसकी बीवी बेहद गरीब हुई न। भलई वह मेरी तरह करोड़पति हो.... मुझसे बढ़कर कोई गरीब नहीं। ठीक इसी तरह अगर किसी मर्द की बीवी वफदार न हो तो...सच शब्बू मैं गरीब हूँ...बहुत गरीब।’’

‘‘ये कैसी परिभाषा है?’’ उसके दुख को समझते हुए बोली। यही ज़िंदगी की सच्ची परिभाषा है। इस दुनिया में कुछ अपवादों को छोड़कर लगभग हर औरत मेरी तरह गरीब है।’’ वीना ने बड़ी जहरीली हंसी हंस कर कहा। उस कड़वाहट से भरी हंसी में सारा इतिहास सिमट आया।

‘‘यानी तेरा कहना है कि कुछ को छोड़कर....हर पुरूष....?’’

‘‘अक्सर मौका मिलने पर हर पुरूष पराई औरत पर ड़ोरे ड़ालने से नहीं चुकता। लाखों में कुछ को छोड़कर कई औरतें भी है जो....’’ फीकी हंसी हंसते हुए कहा।

‘‘मैं पति को दस बार मोहब्बत करती हूँ और दूसरी ओर बीस बार नफरत। कुछ भी तो मेरा अपना नहीं लगता।..जानती है आधुनिक समाज में औरतें इसलिए पेट भर कर खाना नहीं खा सकती कि उनके शरीर की बनावट बिगड़ जायेगी।...घर का काम नहीं कर सकती...हथेलियाँ खुरदरी हो जायेंगी।.....पति का रातों में जागकर इन्तज़ार करने से कहीं सुन्दर आंखों के गिर्द स्याह रंग के घेरे न पड़ जाए। फिर भी पति...’’ उसके दिल में तूफान मचल रहा था। शबनम ने उसका हाथ अपने हाथ में लेकर अनमनी सी बैठी उसे देखने लगी।

‘‘क्या मैंने ऐसा जीवन चाहा था?’’ वीना ने उसकी आंखों में झांक कर पूछा। ‘‘तुझे देखकर आज दर्द का बांध टूट गया....ओह मुझे क्या हो गया? तुझे भी दुखी कर दिया। चल तेरे बेटे का स्कूल से आने का समय हो गया है तुझे पहुंचा देती हूँ। सच यह कुछ घण्टे तेरे साथ बहुत अच्छे बीते। अब तेरे पति का इस शहर में तबादला हो गया....अब रोज मिलेगे। ’’वह शबनम को उसके घर पहूँचा कर अपने घर पहुंची। बाहर लान में बिछी एक कुर्सी पर आ बैठी। सामने लान पर उसकी दृश्टि गई। लान में रंग बिरंगे फूल खिले हुए थे। कोठी के दरवाजे पर दरबान खड़ा सुस्ता रहा था। आसमान में धूल ही धूल छाई हुई थी। कोठी में नौकरों की चहल-पहल थी। वीना बहुत सुन्दर है। कालेज में वह प्रोफेसरों से लेकर लड़कों तक समान रूप से चर्चित थी। वीना ने अपने अमीर होने का प्रभाव किसी पर नहीं ड़ाला। वह हर बात बड़ी सादगी से ग्रहण करती। शबनम गरीब होते हुए भी उसके करीब थी। हलकी-हलकी बूंदें गिरने लगीं वीना को हल्की बूंदो में भीगना अच्छा लग रहा था। कुछ देर पहले उमस थी अब हवा में कुछ ठंड़क महसूस होने लगी। शायद तेज वर्षा होने वाली है। पवन कहां चला गया है अभी तक घर नहीं आया। वह चिंतित होते-होते हंस पड़ी। ओह मैं पत्नी की तरह चिंता करने लगी हूँ....पर क्या वह पति की तरह साथ निभा पाता है ? जसोदा आ कर पैरों के पास बैठ कर रोने लगी। उसकी आंख व गाल पर नीले निशान देख उसने पूछा।

‘‘अरे तेरी यह हालत कैसे हुई?’’

‘‘बीवी जी शराब पीने के बाद शेर बना, अपनी ही औरत पर हाथ उठाता है। सारा दिन उसकी व बच्चों की रोटी जुटाने में लगी रहती हूँ। फिर भी पति की हाथ की मार खाती हूँ.......अपने शरीर की पीड़ा भूलाकर उसे सुख देती हूँ। उसका हर जुल्म बरदाश्त करते हुए उसके लिए शराब का इन्तजाम करती हूँ....फिर भी.’’

अपने पल्लू से आंसू पोछते हुए गोद में लिए दूध पीते बच्चे की ओर इशारा करते कहने लगी‘‘

जब इनकी भूख देखती हूँ कलेजा मुंह को आ जाता है। इसलिए पांच जगह चैका बासन करने जाती हूँ। दिन भर इनके लिए भागती फिरती हूँ।’’ वह सिसक-सिसक कर रोने लगी। ‘‘और मेम साब....कभी लुटती भी हूँ इनके लिए....पति के लिए ही ना...।’’

‘‘क्या...?’’ वीना के मुंह से आश्चर्य भरे शब्द निकले।

‘‘जहां मैं काम करने जाती हूँ.....पत्नी घर न हो....या मौका मिलते ही मेरी मजबूरी का फायदा उठाते है.....काम छूटने का ड़र....हम कामवालियों को कितनी परेशानियों से सामना करना पड़ता है।’’

वह चुप बैठी रह गई। इसका दुख....? जसोदा रोते हुए बोली ‘‘आप फिकर ना करे मेमसाब, अब तो आदत पड़ गई है।’’ पल्लू से आंसू पोंछे। होंठों पर जुबान फेरते, झिझकते हुए बोली ‘‘कुछ रुपये चाहिए....रुपये हाथ में आयेंगे तो उसे दूंगी.... वह मुझे मना लेगा। मेमसाब वह मुझे बहुत चाहता है....बहुत प्यार करता है।’’ कहते-कहते शर्मा गई।उसे अपने पति पर प्यार उमड़ आया। उसका क्रोध गायब हो गया। गालों में शर्म की लाली छा गई। मधुर क्षणों की याद आते ही होंठों पर हल्की सी मुस्कान रेंग गईं नीची नज़र कर बच्चे को दूध पिलाने लगी। काला रंग कसी हुई देह। बालों को कस कर जूड़ा बनाया हुआ। आंसुओं से भीगी पलकें,पानीदार झील सी आंखें रोने से लाल हो गई थी । गले में रंग बिरगी मोतियों की तीन-चार मालायें। स्वस्थ हाथों में कांच व लाख की चुड़ियाँ। मेहनत करने से बना सौन्दर्य।

‘‘मेमसाब मैंने इसे कितनी बार समझाया छोड़ दे इसे पर यह नहीं मानती है।’’ दूसरी नौकरानी कम्मो ने आकर कहा।

‘‘कैसे छोड़ दूं मेमसाब? वो मुझे बहुत चाहता है। मेरे सिवाय किसी दूसरी औरत को आंख उठाकर नहीं देखता।’’ जसोदा बोली।

वीना सोचने लगी। पति-पत्नी का अपनी परिधियों के घेरे में बंधे रहने का भाव इनमें बहुत अधिक है। जसोदा व उसके पति का प्यार देख वह विचलित हो गई। जसोदा का प्यार बचाने बेचैन हो गई। अनजाने में पर्स में हाथ ड़ाल कुछ नोट निकाल उसकी तरफ बढ़ा दिये। जसोदा की भीगी आंखों में चमक आ गई। वह उठ खड़ी हुई। उस की आंखों में खुशी देख वीना को लगा मैंने इसका प्यार बचा लिया। उसके मन का जैसे कोई कोना तृप्त हो गया।

शाम बड़ी उदास थी। धीरे-धीरे रात घिर आईं वीना खिड़की के पास खड़ी बाहर देख रही थी। वह सोच रही थी हर घर में खिड़कियाँ क्यों होती है। खिड़कियों से चांद क्यों नज़र आता है। यह कसूर खिड़कियों का तो नहीं। ना दिखाई देने वाले चांद का। ...कसूर तो होता है मोहब्बत करने वालों का।

चांद अकेला क्यों है...? चांद को देख किसी को अपने अकेला होने का अहसास होता हैं....किसी की यादें ताज़ा होती है....यह कसूर तो है मन का। खिड़कियाँ तो घरों को, दिलों को रोशन करती है।

वीना पति को बहुत चाहती है। पति का अपने प्रति प्रेम न होना, उसे अपना अपमान लगता। शरीर एकदम कांटों से भर उठा। एक कार आ कर गेट पर रूकी। कार में पवन का मिसेज पायल के साथ आना देख दिल में पीड़ा भरा आक्रोश उत्पन्न हो गया। सोमेन को गेट के पास छोड़ वह हंसते हुए गाड़ी आगे बढ़ा ले गई। पायल की हंसी वीना को जहर बुझी छुरी की तरह लगी।

‘‘आज गाड़ी कहां छोड़ आए?’’ उसने तीखी आवाज़ में पूछा। उसके स्वर की तेज़ी व उसकी भावनाओं को समझ वह अपनी कमजोरी छिपाते हुए गुस्से से पांव पटकते हुए दूसरे कमरे में चला गया। जब भी वीना किसी बात का विरोध करती वह आपे से बाहर हो जाता। वीना पति के हर रूप को पहचानती है। चार साल के विवाहित जीवन में अपनी पति के विचारों को कभी सच्चे मन से झेल नहीं पाई। मैं कितना लोभ भरा जागरण करती हूँ। बिस्तर पर अकेली पड़ी। तुम्हें रोक पाने का सामथ्र्य क्यों ना संजो पाई। वह स्वयं से प्रश्न करती। उसे लगा पवन उसका अपना है किन्तु दूरी के अतिरिक्त कहीं से भी समीपता नहीं पाती। हर पल बेचैनी। कुछ शादियाँ कर्ज़ की तरह निभाई जाती है। ऐसी शादियों का परिणाम होता है कि कहीं पति कहीं पत्नी, दोनों एक दूसरे की कमी में किसी ओर की तलाश में भटकते रहते है। वीना के मन में जलन के न जाने कितने सोते अन्दर ही अन्दर पनप कर बाहर निकलने को घुमड़ने लगे। वह सोच रही थी प्रेम जबरदस्ती तो नहीं पाया जा सकता। प्रेम तो एक आत्मीक अनुभव है। दिल का दिल से सम्बन्ध होता है। दुनिया के किसी भी समाज में दिल के मिलने का कोई नियम नहीं है। शरीर के मिलन के दुनिया के हर समाज में नियम बने हुए है। नींद आने तक वह पति को टकटकी लगाये देखती रही। वह बेफिकर सो रहा था। रात ज्यों-ज्यों घिरती गई उसकी बेचैनी बढ़ती गई। मन को अकेलेपन का बोझ सा लगने लगा।सुबह वह देर से उठी। बिना मेकअप के उसका चेहरा बड़ा सलोना लग रहा था। बाल बिखर गए थे। खिड़की से हवा का झोंका आ उसके बदन को छू गया। वह अंगड़ाई लेने लगी। उसकी शिराऐं कसमसा उठीं गहरी सांसें सीने में हलचल मचा गईं इतने रूप को छोड़...पवन नदी नालों को बांधता फिरता हैं घर की नदी तो...? वह बेचैनी से मोम की तरह पिघलने लगी। अन्तर्मन में पति के प्रति आक्रोश है। वह बार-बार टूट कर बहता हैं दोनों के मन की विपरीत दिशा में तनातनी, बेबसी, रिश्तों का खोखलापन।

उसके मन की स्थिति बड़ी विचित्र थी। खुशनुमा मौसम था। होटल के विशाल लान में रंग बिरंगे छातों के नीचे सुन्दर टेबल कुर्सियाँ लगी हुई थी। चारों ओर स्त्री पुरुश बैठे गपशप कर रहे थे। आज वीना भी पवन के साथ आई थी। मिसेज अनामिका ने अन्दर आते ही पवन को देखा। लपक कर उनके पास आई। वीना देख रही थी उसको देखते ही पवन की आंखों में चमक आ गई है।

‘‘हैलो अनी....बहुत दिनों बाद दर्शन दिए। कैसा रहा तुम्हारा टूर वहां जाकर और निखर गई...बहुत खूब....’’ उसकी आंखों में चमक उभरी देख वीना के दिल में बिजली की लहर सी कौंध गई। पवन अनामिका को प्रशंसा भरी नज़रों से देख रहा था। आधुनिक नारी समाज पुरूषों के संमुख जब बिजली की तरह चमकता है तब पुरूष कैसे रोके अपने आपको।

‘‘चलो हम लोग किसी दूसरी टेबल पर पार्टी जमाते हैं...खूब बातें करनी है... और तुम वीनी हमारे साथ बोर होने की आवश्यकता नहीं....’’

वीना ने देखा पवन उठ कर उसके साथ चलनेे लगा तो जाते हुए अनामिका के होंठों पर कंटीली मुस्कान थी। यह रहस्यमयी मुस्कान...वीना में व्यग्रता की चुनचुनाहट भर गई। मन में स्वतः शक की सुई चुभ गई। चुभन इतनी तेज़ थी कि कलेजे में गहराईं तक उतरती चली गई। वह अपना भटकता मन लिए कुछ देर बैठी रही। सारा कलाप देख वह एकदम व्यग्रह हो गई। काश ...इन सबको झेल पाने की शक्ति कभी समाप्त नहीं होती। पति का इस तरह उसे छोड़ कर दूसरी औरत के साथ जाना। उसकेहृ दय के तार तार झन्नकर एकदम स्तब्ध हो गए। पलके स्थिर हो गई और दृश्टि में एक जलता प्रश्न नाच उठा। उसके स्वर्णिम महल ढह गए। वीना के मन की स्थिति विकृत हो गई। भीतर ही भीतर आकुलता अपने पंख फैलाने लगी। एक असामान्य क्रोध जाग्रत हो उठा। उसे लगा कुछ पलों के लिए हवा अचल हो गई है। द्वन्द्व द्वहलचल...इस पर स्वयं को साधने का यथा संभव प्रयास।

पति अक्सर अपनी महिला मित्र का परिचय देते समय घनिश्ट मित्र की पत्नी का रिश्ता स्वीकारते हैं। शेष सब छिपा लेते है। अपनी व्यवहार कुशलता से एक भ्रम की दीवार रखते है। वह कुछ देर आंखें बंद किए बैठी भीतर के क्रोध को पीने की कोशिश करने लगी। पर सयंत न हुईं और अधिक उद्विग्न व आकुल हो गई। ईर्ष्या द्वेश के बदलों से घिरी अपना आत्मनियंत्रण खोने लगी। पवन का उसे इस तरह छोड़कर जाना अपना अपमान लगा।

बदला....बदला। पति से जो प्यार नहीं मिला वह अन्य से लेने को आतुर हो उठी। ईर्ष्या से ग्रसित क्रोध पूर्ण कदम अपने परिवेश से टकरा कर पथभ्रश्ट हो जाना स्वाभाविक है। वीना के स्त्रीयोचित दम्भ एवं अहं को एक गहरी चोट लगी है आज। अन्दरूनी कुन्ठा ने उसे सुलगती आग में झोंक दिया। पवन को क्या ज्ञात नहीं कि रोंदी हुई राख में छिपी चिंगारी अपने आप मे कितनी विनाशकारी होती है। अब संतुष्ट रहे तो कैसे? कोई भी नारी अपने बीच किसी को सहन नहीं कर सकती।

अन्तराल में वीरानी विशाक्त परछाईयाँ पति से बदला लेने को आतूर हो उठी। एक भयंकर विरोधी भाव। वीना के दिल में पति के प्रति कड़वाहट नफरत में बदल गईं उहपोह द्वंद, मन स्थिति में उसे बार-बार बदले की आग उकसा रही थी। सभी आदर्श सोचों को धकेल तन-मन की हलचलों में मुक्त होने के भाव। आज वीना का मन अगला पिछला भूलकर विश्राम चाहता है अज्ञात विवशता के अन्तर्गत उसका मन किसी के सामने सम्पर्ण करने की सोच बैठी।बदला...बदला। उसे किशोर अवस्था वाला निमन्त्रण याद आ गया। वह अनजाने किस भाव के तहत उस तक खिंची चली गई। किशोर के आफिस का द्वार खोलकर उसके सामने जा बैठी। वह कुछ ना कह सीट पर सिर टिकाये आंखें बन्द किये बैठी रही।

‘‘आओ वीना। हमें अपनी खुशियाँ खुद तलाशनी पड़ती हैं मैं तुम्हारी ज़िंदगी के बारे में सब जानता हूँ। पवन ने ...’’

‘‘नाम मत लो उसका...’’ वह अचानक बोली। एक चिंगारी कई सालों से दबाई...अब शोला बन गई। वह पवन की बेवफाई से तमतमा रही थी। ‘‘मेरे अन्दर की नारी ने चोट खाई है। चोट के बदले चोट।’’ उसने मन ही मन कहा। ताजा तरीन परफ्यूम की महक से महकता उसने पास आकर उसके बाजूओं को छूआ तो लहरें इस कदर उत्पन्न हो गई कि मन शीघ्र ही किनारों को लांघने लगा। उसके कपोल रक्ताम्भ हो उठे। मधुर क्षणों की उत्तेजना पाकर वीना की अपनी वर्षों की तपती और प्यासी धरती आकस्मिक अनुराग की वर्शा से परितृप्त होने लगी। परेशानियों के अधिपात्य ने उसे एक अजीब प्रतिरोध तरीके से तटस्थ कर दिया।

बदला...बदलां...एक चिंगारी शोला बन गई।

‘‘सितमगर की नज़र से नज़र मिला कर तुम्हें जीने में बहुत मजा आयेगा...वीना’’ किशोर ने वीना के कान में कहा। हठात कामना का ज्वार...अपने अस्तित्व को पहचानकर ...संस्कार इस घड़ी आड़े आ खड़े हुए।

‘‘क्या में पति या किसी के सामने नज़र उठा पाऊंगी? उस शालीन....पवित्र बंधन का क्या होगा? शादी के पवित्र रिश्ते का यह प्रतिदान...? फिर उसमें और मुझ में क्या अन्तर....? पतन.....  उसके दिल में लज्जा के साथ-साथ आत्मग्लानी का प्रबल प्रचंड़ तुफान उठ गया। वह जमीर के कठघरे में खड़ी हुई तो उसकी बलती गवाह बनकर...उसका जुर्म साबित कर रहे थे। गृहस्थी में बंधी हुई ऐसी मुर्खता ये कलंक की चादर क्यों? उसके संस्कार उससे पूछ बैठे।

आकस्मात उसे एक अप्रत्याशित धक्का देते हुए वितृश्णा से चीख पड़ी।

‘‘नहीं...नहीं मुझे हाथ मत लगाना। यह गलत है।’’ उसके स्वर में असीत क्षोभ विरक्ति एवं दुख की भावना थी। वह लज्जित सी सिर पकड़ कर बैठ गई। बन्धनों का अपना ही एक मोह है। इनमें अनगिनत कष्ट है। लेकिन इन कष्टों में ही हमारा सुख है।

वह अपने दिल का जायज़ा ले रही थी। एक क्षण मे ही उसे अपनी गलती का अहसास हो गया। उसकी पलकों की पंखुड़ियों के बीच अश्रु अनिच्छा से चमक उठे।


Rate this content
Log in

Similar hindi story from Abstract