Become a PUBLISHED AUTHOR at just 1999/- INR!! Limited Period Offer
Become a PUBLISHED AUTHOR at just 1999/- INR!! Limited Period Offer

Raashi Shah

Children

3.0  

Raashi Shah

Children

अंतरिक्ष​

अंतरिक्ष​

1 min
2.6K


जिसके पास है सूरज जैसा अदभुत तारा,

वही है अंतरिक्ष हमारा।

जहाँ नौ ग्रह मिल​-जुलकर रहते हैं,

उसे ही तो सौर मंडल कहते हैं।


जो रहता है सूर्य के सबसे निकट,

बुध, जिसकी परेशानी है विकट​।

जिसके है दो उपग्रह​,

शुक्र​, सूर्य के निकट से दूसरा है यह ग्रह​।


जीव-जन्तु मिलेंगे शायद यही,

पृथ्वी के जैसा और कोई नहीं।

पृथ्वी के पश्चात जो ग्रह आए,

मंगल जहाँ मनुष्य द्वारा रची गई चीज़

१२७ मिनट से अधिक टिक न पाए।


जो सबसे विशाल ग्रह हम जाने,

बृहस्पति, जिसके हमने ६७ उपग्रह है पहचाने।

जिसे घेरे रखे एक बड़ा-सा छल्ला,

शनि जिसका आकार है गोला।


जिसका रंग है नीला,

अरुण, जो है बहुत बर्फ़ीला।

जिसे समुद्र देवता के नाम से जाना जाए,

वरुण(नेपच्यून​),

जो है बर्फ़ का गोला विशालकाय​।


जिसे बौना ग्रह माना जाए,

प्लूटो जिसे यह दर्जा दे पाए।

ऐसा है यह अंतरिक्ष जहाँ हम रहते हैं,

इसे गर्व से हम मिल्की व गैलेक्सी कहते हैं।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Children