प्यार के हैं कितने रूप
प्यार के हैं कितने रूप
प्यार के है कितने रंग कितने रूप
प्यार पूजा भी है प्यार इबादत भी है।
प्यार त्याग भी है प्यार वासना भी है
प्यार नफरत भी है प्यार प्यार भी है।
प्यार माँ भी है प्यार धरती माँ भी है
प्यार गुरु भी है प्यार शिक्षक भी है।
प्यार जुदाई भी है प्यार मिलन भी है
प्यार रूठना भी है प्यार मनाना भी है।
प्यार वफा भी है प्यार बेवफाई भी है
प्यार दोस्ती भी है प्यार दुश्मनी भी है।
प्यार माँ भी है प्यार पिता भी है
प्यार अंधेरा भी है प्यार रोशनी भी है।