बचपन
बचपन
छीनकर खिलौनों को बाँट दिये गम।
बचपन से दूर, बहुत दूर हुए हम।।
अच्छी तरह से अभी पढ़ना न आया
कपड़ों को अपने बदलना न आया
लाद दिए बस्ते हैं भारी - भरकम।
बचपन से दूर, बहुत दूर हुए हम।।
अँग्रेज़ी शब्दों को पढ़ना - पढ़ाना
घर आके दिया हुआ काम निबटाना
होमवर्क करने में फूल जाये दम।
बचपन से दूर, बहुत दूर हुए हम।।